रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बेटी राहा संग पहली बार टहलते हुए आए नजर, तस्वीरें वायरल

हाल ही में, हमने स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही परी राहा कपूर के साथ उनकी बाहर घूमने की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखीं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बेटी राहा संग पहली बार टहलते हुए आए नजर, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) टिनसेल टाउन में नए माता-पिता हैं। उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी की थी और तीन महीने के भीतर कपल ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। इसके बाद 6 नवंबर 2022 को रणबीर और आलिया ने बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। तभी से उनके फैंस राजकुमारी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

alia bhatt

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ हुए स्पॉट

5 जनवरी 2023 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस बेहद खुश हुए, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी राहा कपूर के साथ कपल की मनमोहक झलक मिली। नए-नवेले माता-पिता को अपनी बच्ची के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते देखा गया। बेहद सुरक्षात्मक और प्राइवेट लोग होने के नाते रणबीर व आलिया ने यह सुनिश्चित किया कि वे अपने घर के परिसर से बाहर न निकलें और उनके इस भाव ने कुछ ही समय में हमारा दिल जीत लिया। बता दें कि यह पहली बार था, जब रणबीर और आलिया को उनकी बच्ची राहा के साथ देखा गया।

alia bhatt

alia bhatt

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर को घुमाने ले गए

रणबीर और आलिया को उनकी बच्ची राहा कपूर के साथ देखा गया, जब वह उन्हें टहलाने के लिए घर के बाहर निकले थे। आउटिंग के लिए, आलिया भट्ट ने ऑल-ब्लैक कैजुअल आउटफिट चुना था और उन्होंने मेसी टॉप बन के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, रणबीर ने लाल रंग की शॉर्ट पैंट के साथ ग्रे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और अपनी सिग्नेचर ब्लू कैप से अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था। बिंदास डैडी बेबी स्ट्रॉलर पकड़े नजर आए, जिसमें उनकी बच्ची चैन से सो रही थी। नीचे देखें झलक।

जब आलिया भट्ट ने अपनी मुश्किल प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में की थी बात 

'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था को पहले 12 हफ्तों तक छुपाया था, क्योंकि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। हालांकि, अभिनेत्री ने बताया था कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उन्हें बड़ी थकावट और मिचली होती थी, लेकिन वह अपने शरीर को सुन रही थीं। आलिया ने यह भी साझा किया था कि उन्हें अपने काम को पूरा करते हुए अपनी और अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए खुद को आगे बढ़ाना पड़ा। उस समय के बारे में बात करते हुए जब वह अपने बेबी बंप के साथ दिन-रात काम करने में व्यस्त थीं, आलिया ने साझा किया था कि गर्भावस्था के दौरान अपनी पहली एक्शन फिल्म की शूटिंग करने के लिए उन्हें खुद पर गर्व है। 

Alia announces her pregnancy

जब आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी के नाम का किया था खुलासा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बच्ची राहा कपूर के आगमन के साथ माता-पिता बने हैं। 24 नवंबर 2022 को आलिया ने बेटी के यूनिक नाम का खुलासा करने के लिए अपनी नवजात बच्ची की पहली झलक साझा की थी। फैमिली फोटो में हम नए पिता रणबीर को बच्ची को पकड़े हुए देख सकते थे, जबकि आलिया उसे हैरानी से देख रही थीं। तस्वीर में हम बच्चे की बार्सिलोना जर्सी की एक खूबसूरत फ्रेम की हुई तस्वीर भी देख सकते हैं, जिस पर 'राहा' लिखा हुआ था। अपनी बेटी के अनोखे नाम का अर्थ बताते हुए आलिया ने साझा किया था कि इसे उनकी बुद्धिमान दादी नीतू कपूर ने चुना था। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर कैसी दिखती हैं? इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

alia bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आए थे। फिलहाल, आपको नए माता-पिता की अपनी बेटी के साथ पहली झलक ​कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.