कैसी दिखती हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर? पैरेंट्स कर रहे ऐसा दावा

बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर पहले से ही एक स्टार हैं और कपल के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वह कैसी दिखती हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कैसी दिखती हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर? पैरेंट्स कर रहे ऐसा दावा

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं हैं। जुनूनी और उत्साहित माता-पिता 360 डिग्री बदल गए हैं। कपल की बेटी राहा कैसी दिखती है, इस बारे में जानने के लिए हर कोई एक्साइटेड है। आइए आपको बताते हैं।

alia bhatt

दरअसल, 'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां आलिया का दावा है कि उनकी बेटी उनकी तरह अधिक है, जबकि उत्साहित पिता का कहना है कि उसके पास कपूर फैमिली जीन अधिक हैं और यह हर नए माता-पिता के बीच एक आम लड़ाई की तरह है। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि राहा एक बहुत ही शांत बच्ची है और बहुत उधम नहीं मचाती है। आमतौर पर बच्चे रात को नहीं सोते हैं, लेकिन राहा की बात ही कुछ और है, वह रात को अच्छी नींद लेती है और अपनी मां को भी सोने देती है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर खुद कर रहे बेटी राहा की देखभाल, दाई की भी नहीं ले रहे मदद। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

alia

कैसी दिखती हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा?

राहा कैसी दिखती हैं? इस बारे में बात करते हुए सूत्र का कहना है कि जिन लोगों ने उसे देखा है, उनका दावा है कि वह रणबीर और आलिया दोनों का एक अच्छा मिश्रण है और महज दो महीने में यह भविष्यवाणी करना अभी जल्दबाजी होगी कि वह बड़ी होकर किसकी तरह दिखेगी, लेकिन उसके माता-पिता दोनों इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दिखने वाले लोगों में से दो हैं और बेहद प्रतिभाशाली भी हैं, इसलिए राहा बड़ी होकर उन्हीं की तरह बनेगी, यह तो निश्चित है।

raha kapoor

फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं आलिया

आलिया अभी अपने फिट शेप में वापस आने की तैयारी कर रही हैं और अपनी डिलीवरी के दो महीने के भीतर उन्होंने अपने ट्रांसफार्मेशन से फैंस को हैरान कर दिया है। आलिया सभी मांओं के लिए प्रमुख फिटनेस गोल सेट कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने योग करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने नई मांओं के लिए एक सलाह भी दी थी। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

alia bhatt

रणबीर और आलिया का वर्क फ्रंट

'गंगूबाई काठियावाड़ी' अभिनेत्री जल्द ही पति रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं रणबीर अभी संदीप वांगा रेड्डी द्वारा अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'एनिमल' की तैयारी में व्यस्त हैं और प्रशंसक स्टार को कभी न देखे गए अवतार में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। 

alia

फिलहाल, आपको क्या लगता है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा किसकी तरह दिखती होंगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.