रणबीर कपूर से पैपराजी ने कहा- 'शादी में मिलते हैं', एक्टर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हाल ही में, अपने दिवंगत चाचा राजीव कपूर की आखिरी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर से पैपराजी ने उनकी शादी के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं एक्टर के रिएक्शन के बारे में।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर कपूर से पैपराजी ने कहा- 'शादी में मिलते हैं', एक्टर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) साल 2017 से ‘राज़ी’ की एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। फैंस उन्हें प्यार से ‘रालिया’ कहते हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करने वाले हैं। हाल ही में, रणबीर कपूर ने शादी वाले सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Ranbir Kapoor with GF Alia Bhatt

दरअसल, रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ 17 फरवरी 2022 को अपने दिवंगत चाचा राजीव कपूर की अपकमिंग ‘टूलसिडास जूनियर’ की खास स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। राजीव कपूर ने अपने निधन से पहले इस फिल्म को शूट किया था। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके परिवार के लोग शामिल हुए थे।

(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की दुल्हन शीतल का पहला लुक आया सामने, 'चूड़ा' और 'बिछिया' पहने आईं नजर)

Ranbir Kapoor with friends

Kapoor Family

स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद जैसे ही रणबीर थिएटर से बाहर जा रहे थे, तभी एक पैपराजी ने एक्टर की शादी को लेकर कमेंट किया, जिसे सुनकर अभिनेता हैरान रह गए। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में एक फोटोग्राफर मजाक में कहते हुए नजर आए कि, “अलविदा आरके, शादी में मिलते हैं।" इस पर अभिनेता ने हैरान होकर पूछा, “किसकी?” और फिर वह वहां से चले जाते हैं।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के चलते सुर्खियां बटोरी रहीं आलिया भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू पर रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया था। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ संग बातचीत में कहा था, “मैं रणबीर के साथ बेहद खुश हूं और उनसे गहराई से प्यार करती हूं। मैं रिश्ते में विश्वास करती हूं। मैं बहुत दिल वाली इंसान हूं। मैं उस मायने में थोड़ी रोमांटिक भी हूं, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ टाइप। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं गहराई से प्यार करती हूं। उन्हें देखकर और उनके साथ मैं बहुत सहज महसूस करती हूं। यही वजह है कि, हम इतने सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।”

Ranbir Kapoor with Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- क्या दिशा परमार हैं प्रेग्नेंट? पति राहुल वैद्य संग स्पॉट होने पर नेटिजंस ने नोटिस की ये बात)

इससे पहले, आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी की प्लानिंग पर ‘NDTV’ संग बातचीत में कहा था कि, वह दिल से रणबीर से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, “मैं पहले से ही अपने मन में रणबीर कपूर से विवाहित हूं। मुझे लगता है कि, मैंने सालों पहले रणबीर कपूर से अपने मन में शादी कर ली है और ये गलत नहीं है।”

Ranbir Kapoor with Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने कहा- 'मैं रणबीर से गहराई से प्यार करती हूं', बताया खुशहाल रिश्ते का रा)

फिलहाल, आलिया और रणबीर कपूर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, कपल कब शादी करेगा। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.