रणबीर कपूर-आलिया भट्ट होने वाले बेबी के लिए अभी से बनवा रहे नर्सरी, एक्टर ने किया खुलासा

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि, उन्होंने और आलिया भट्ट ने अपने होने वाले बच्चे के लिए नर्सरी बनाना शुरू कर दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट होने वाले बेबी के लिए अभी से बनवा रहे नर्सरी, एक्टर ने किया खुलासा

बी-टाउन के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए सभी को चौंका दिया था। अब रणबीर कपूर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बेबी के नर्सरी के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

पहले ये जान लीजिए कि, 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो में आलिया भट्ट को अस्पताल के बेड पर लेटे और रणबीर को उनके बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह अपने होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी देखते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, दूसरी फोटो में शेर-शेरनी के साथ उसका शावक नजर आ रहा था। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा था, “हमारा बेबी जल्द ही आ रहा है।”

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को दिए सबसे बड़े सरप्राइज का किया खुलासा, पत्नी के शरमाने पर कही ये बात)

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

अब रणबीर कपूर ने आरजे स्तुति से बात करते हुए साझा किया है कि, उन्होंने और आलिया ने अपने होने वाले बेबी के लिए नर्सरी बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही दोनों उसके लिए सभी मस्ती भरे काम कर रहे हैं। ये एक्साइटमेंट, नर्वसनेस और टेंशन एक ऐसी चीज है, जिसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। वह अपने बेबी के आने की जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं और इस सपने को जी रहे हैं। दोनों बस समय के साथ चल रहे हैं।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और अभी तक दोनों अपने हनीमून पर नहीं गए हैं। हालांकि, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर ने खुलासा किया है कि, वह जल्द ही अपनी पत्नी आलिया के साथ हनीमून पर जाएंगे। एक्टर ने बताया कि, वह 'शमशेरा' की रिलीज के बाद एक हफ्ते की छुट्टी की योजना बना रहे हैं। 'शमशेरा' फेम रणबीर के मुताबिक, यह केवल यह साबित करता है कि, वह बहुत भावुक अभिनेता हैं। 'वेक अप सिड' अभिनेता ने कहा कि, उन्होंने और आलिया ने अचानक शादी करने का फैसला किया था, हालांकि उनके पास वर्क कमिटमेंट भी है, जिससे दोनों पीछे नहीं हटना चाहते थे।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर अब नहीं रहे मलाइका अरोड़ा के पड़ोसी, 16 करोड़ रुपए में बेचा अपना शानदार फ्लैट)

फिलहाल, हम तो कपल को जल्द से जल्द माता-पिता बनते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.