ट्रोलिंग के बाद पत्नी आलिया भट्ट की केयर करते दिखे रणबीर कपूर, नेटिजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्पॉट किए गए। इस दौरान वह उनकी केयर करते दिखे। फैंस को उनका केयरिंग नेचर तब दिखा है, जब एक दिन पहले इसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया था।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ट्रोलिंग के बाद पत्नी आलिया भट्ट की केयर करते दिखे रणबीर कपूर, नेटिजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

स्टार कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच, दोनों 16 सितंबर 2022 को मुंबई में 'धर्मा प्रोडक्शन' के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने इसका एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

ranbir

पहले तो ये जान लीजिए कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब कभी भी साथ में देखे जाते हैं, दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। मस्ती करने से लेकर रोमांटिक पोज देने तक, दोनों कपल गोल्स सेट करते हैं। दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और जून 2022 में प्रेग्नेंसी की खबर देकर अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया था। प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस जमकर काम कर रही हैं। अब कपल के साथ-साथ फैंस को भी इनके बेबी का इंतजार है।

ranbir alia

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं राजीव सेन, दे रहे ये खास तोहफा)

अब आइए आपको दिखाते हैं दोनों की लेटेस्ट आउटिंग की झलक। दरअसल, 16 सितंबर 2022 को आलिया और रणबीर धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस के बाहर नजर आए। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के लिए पोज दिए। आउटिंग के लिए कपल ने ब्लैक आउटफिट में ट्विन किया था। आलिया ने ब्लैक टॉप, मैचिंग पैंट और हील्स पहनी थी। रणबीर कपूर ने काले रंग का स्वेटर, पैंट और स्नीकर्स चुना था।

सामने आए एक वीडियो में आलिया और रणबीर ने अलग-अलग पोज़ देते हुए एक-दूसरे को पकड़ रखा था। आलिया ने रणबीर से कुछ ऐसा पूछा, जिस पर उन्होंने हंसते हुए सिर हिलाया। आलिया भी उनकी तरफ झुकीं, तो दोनों मुस्कुराते दिखे। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जहां वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों पर प्यार बरसाया, तो कुछ ने ट्रोलिंग के बाद फिर से आलिया की केयर करने की बात कही। यहां देखें नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं।

alia

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने टूटी शादी के बारे में की बात, बताया- 'डिप्रेशन में BF आदिल ने कैसे की थी मदद')

दरअसल, बीते दिन यानी 15 सितंबर 2022 को रणबीर और आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन करने के लिए अहमदाबाद रवाना हुए थे। इस दौरान रणबीर ने नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और आलिया ने लाइम कलर का शरारा सेट चुना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रणबीर और आलिया अलग-अलग घूमते नजर आए थे। इतना ही नहीं, रणबीर को आलिया के पीछे-पीछे चलते और उन्हें पूरी तरह से इग्नोर करते भी देखा गया था। इसके बाद रणबीर को अपनी गर्भवती पत्नी आलिया नजरअंदाज करने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने लिखा था, "रणबीर ने आलिया को कैसे इग्नोर किया, जैसे कोई अजनबी हो।" दूसरे ने लिखा था, "रणबीर क्या आप सच में आलिया से प्यार करते हैं? वह आपके बच्चे के साथ गर्भवती हैं, कम से कम आप उनका हाथ पकड़ सकते हैं !! आपके लिए शून्य सम्मान।” यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ranbir kapoor

ranbir

ranbir

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती येलो ड्रेस में दिखीं बेहद क्यूट, डैड निक के रिएक्शन ने खींचा ध्यान)

आलिया और रणबीर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' के प्रचार में व्यस्त हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर पहली बार स्क्रीन पर साथ में दिखे हैं। यह 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 300 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

alia bhatt

वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, उनके पास श्रद्धा कपूर के साथ निर्देशक लव रंजन की अगली बिना शीर्षक वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी है, जो 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

alia

आलिया, करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ दिखाई देंगी। फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा भी' है। फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.