आलिया भट्ट बनीं मां: एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी का महौल

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आलिया भट्ट बनीं मां: एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी का महौल

कपूर और भट्ट फैमिली में खुशी का महौल है, क्योंकि बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhattऔर रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। जी हां सही पढ़ा आपने, कपल के घर बेबी के जन्म की किलकारी गूंजी है। रिपोर्ट की मानें, तो आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

alia

दरअसल, आज यानी 6 नवंबर 2022 को डिलीवरी के लिए आलिया को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया और रणबीर सुबह करीब साढ़े सात बजे यहां पहुंचे थे। इसके कुछ वीडियोज भी पैपराजी ने शेयर किए थे। इसके बाद नीतू कपूर भी अस्पताल में अपनी बहू की देखरेख के लिए पहुंची थीं। अब खबर है कि आलिया और रणबीर ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है। हालांकि, अभी कपूर और भट्ट फैमिली की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो देखने ​के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने ​के लिए यहां क्लिक करें।

दिलचस्प बात यह है कि आलिया के ससुर ऋषि कपूर ने इसी रिलायंस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी, अब आलिया ने इसी हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म दिया है। अप्रैल 2022 में आलिया और रणबीर ने शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके फैंस को खुश कर दिया था। मां बनने के बाद आलिया कम से कम एक साल के लिए मैटरनिटी लीव लेंगी। उन्होंने यह फैसला बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए लिया है।

alia

आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और रणबीर अपने बच्चे की जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करने की योजना बना रहे हैं। आलिया ने कहा था, "रणबीर बहुत खुश हैं, वह पहले से ही कह रहे हैं कि मैं समय निकालूंगा, ताकि आप काम पर जा सकें। मैं वापस आ सकता हूं और फिर आप समय निकाल सकती हैं। रणबीर इस जिम्मेदारी को साझा करके बहुत खुश हैं।''

alia

अक्टूबर महीने में आलिया भट्ट की फैमिली ने उनके लिए गोद भराई का आयोजन किया था। समारोह के लिए आलिया ने पीले रंग की अनारकली को चुना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

alia baby shower

फिलहाल, हमें तो आलिया के बेबी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.