नवविवाहित रिया कपूर ने करवा चौथ मनाने से किया इनकार, उनको 'पागल' बोलने वाले लोगों के लिए लिखा नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए बताया है कि, वो करवा चौथ मनाने में यकीन नहीं रखती हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

नवविवाहित रिया कपूर ने करवा चौथ मनाने से किया इनकार, उनको 'पागल' बोलने वाले लोगों के लिए लिखा नोट

वो अगस्त 2021 का समय था, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी (Karan Boolani) से शादी की थी। कपल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। ये शादी रिया के पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर हुई थी।

rhea kapoor marriage

रिया परंपराओं में विश्वास नहीं रखती हैं। यही वजह थी कि, उन्होंने अपनी शादी के लिए गैर परंपरागत ब्राइडल आउटफिट को चुना था। खैर, वह अपने विश्वास के साथ कितनी मजबूती से खड़ी हैं, ये उन्होंने अपनी शादी में ही साबित कर दिया था। हाल ही में, एक बार फिर रिया ने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि, वो इस साल करवा चौथ का त्योहार नहीं मनाएंगी, क्योंकि वो इसे सेलिब्रेट करने में विश्वास नहीं रखती हैं।

(ये भी पढ़ें: रिया कपूर से यामी गौतम तक, इन सेलेब्स ने बिना ताम-झाम के रचाई शादी, वेडिंग लुक भी रखा सिंपल)

rhea kapoor wedding

दरअसल, 17 अक्टूबर 2021 को रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “हाय, हैप्पी संडे, करवा चौथ गिफ्टिंग या कोलैबोरेशन के लिए कृपया मुझसे संपर्क न करें। ये कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसमें मैं और करण यकीन रखते हैं। हम अन्य जोड़ों का सम्मान करते हैं, जो इसमें भाग और उत्सव का आनंद लेते हैं। बस ये मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है। तो जिस चीज पर यकीन न हो उसे प्रोत्साहन देना, ये मेरी जिंदगी में करने के लिए आखिरी चीज होगी।”  

rhea kapoor karwa chauth

रिया ने आगे कहा, “अभी के लिए मुझे लगता है कि, अगर हम अपनी और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे, तो हम सही रहेंगे। मैंने ये सिर्फ इसलिए लिखा, क्योंकि कुछ अजनबी मुझे बार-बार ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि, ‘मैं पागलपन कर रही हूं’, ‘मुझे ये करना चाहिए’, ‘ये मेरा पहला है’। नहीं शुक्रिया, चलो आगे बढ़ते हैं? अगर आपने ये पढ़ा, तो इस पर ध्यान देने के लिए शुक्रिया। मैं उम्मीद करती हूं कि, आपने अपना रविवार एंजॉय किया।”

(ये भी पढ़ें: रिया कपूर ने अनोखे 'मंगलसूत्र' को फ्लॉन्ट करने से लेकर सफेद जोड़ा पहनने तक, तोड़ी ये मान्यताएं)

rhea kapoor and karan boolani

जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदू धर्म में करवा चौथ सुहागन स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीनव की कामना के लिए निर्जला (बिना पानी के) उपवास रखती हैं और रात में चांद को देखकर ही अपना व्रत तोड़ती हैं।

karwa chauth

इससे पहले, रिया कपूर ने 10 सितंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने हनीमून के कुछ वीडियोज शेयर किए थे। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि, रिया और करण मालदीव में समुद्र के मजे ले रहे हैं। इस दौरान रिया ने लाल रंग की बिकिनी पहनी हुई है और करण ब्लैक शॉर्ट्स में हैं।

फिलहाल, रिया और करण करवा चौथ का त्योहार नहीं मनाएंगे। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.