ऋत्विक धनजानी की दादी उषा दुबे का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया भावुक नोट

हाल ही में, टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी की दादी का निधन हो गया, जिसकी पुष्टि करते हुए एक्टर ने एक भावुक नोट लिखा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

ऋत्विक धनजानी की दादी उषा दुबे का हुआ निधन, एक्टर ने शेयर किया भावुक नोट

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) इस वक्त बेहद कठिन समय से गुजर रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी दादी उषा दुबे को हमेशा के लिए खो दिया। अभिनेता ने अपनी दादी के निधन की पुष्टि करते हुए एक भावुक नोट लिखा है।

Rithvik Dhanjani

ऋत्विक धनजानी ने 10 मार्च 2022 को अपनी दादी उषा द्विवेदी के निधन की खबर साझा की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में जहां उनकी दादी ऋत्विक के सिर पर हाथ रखकर एक्टर को आशीर्वाद दे रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में एक्टर अपनी दादी और दादा के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- अली ने पूर्व पत्नी सारा खान को बताया अपना ‘पहला प्यार’, हालिया मुलाकात की अजीब घटना की शेयर)

Rithvik Dhanjani with his grandmother

Rithvik Dhanjani with his grand parents

इन प्यारी फोटोज को शेयर करते हुए ऋत्विक धनजानी ने अपनी दादी के लिए एक भावुक नोट लिखा, जिसने हमारा दिल झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप एक एंजल थीं, जिन्होंने मुझे अपनी जादू मां के साथ पाला, मैंने आज अपना एक हिस्सा खो दिया है। मुझे पता है कि, आप अपनी उपस्थिति से देवताओं को मुस्कुराएंगी और उन्हें एक प्यार के प्लेट से खिलाएंगी। वे खुश होंगे है कि, उनकी मां उनके साथ वापस आ गई हैं। बस आप जहां भी हो, वहां से मेरी देखभाल करो।”

Rithvik Dhanjani Statement

ऋत्विक धनजानी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अभिनेता ने पिछले कई सालों तक ‘पवित्र रिश्ता’ की को-स्टार आशा नेगी को डेट किया था, लेकिन उनका ब्रेकअप हो चुका है। वर्तमान समय में, कथित रूप से ऋत्विक सिंगर मोनिका डोगरा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है।

Rithvik Dhanjani with rumoured gf Monica Dogra

(ये भी पढ़ें- क्या ऋतिक रोशन कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग करने वाले हैं शादी? कॉमन फ्रेंड ने बताई सच्चाई)

फिलहाल, हम ऋत्विक धनजानी को नम आंखों से ऋद्धांजलि देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि, उन्हें और उनके परिवार को इस दर्द से उबरने में शक्ति मिले।   

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.