Kapil Sharma ने Rochelle Rao के होने वाले बच्चे को दिया क्यूट गिफ्ट हैम्पर, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशेल राव ने एक प्यारे से गिफ्ट हैम्पर की झलक दिखाई है, जो कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके होने वाले बच्चे के लिए गिफ्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kapil Sharma ने Rochelle Rao के होने वाले बच्चे को दिया क्यूट गिफ्ट हैम्पर, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल कीथ सिकेरा और रोशेल राव (Rochelle Rao) अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही सातवें आसमान पर हैं। दोनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के हर पल को खूब एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि कीथ और रोशेल 4 मार्च 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। लवबर्ड्स ने अपनी शादी के करीब 6 साल बाद 2 अगस्त 2023 को प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी।

जब से दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है, तब से वे अपने जीवन के इस नए फेज की झलकियां साझा कर रहे हैं। हाल ही में, रोशेल ने एक प्यारे से गिफ्ट हैम्पर की झलक दिखाई है, जो उन्हें उनके दोस्त कपिल शर्मा से मिला है। बता दें कि रोशेल और कपिल कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में साथ काम कर चुके हैं।

Rochelle Rao

रोशेल राव को कपिल शर्मा से अपने होने वाले बच्चे के लिए मिला प्यारा गिफ्ट हैम्पर

16 सितंबर 2023 को रोशेल राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी स्टोरी शेयर की। तस्वीर साझा करते हुए होने वाली मां ने खुलासा किया कि उन्हें पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की ओर से एक प्यारा गिफ्ट हैम्पर मिला है​। तस्वीर में हम आरामदायक और वार्म पिलो से भरी टोकरी देख सकते हैं।

Rochelle Rao

गिफ्ट हैम्पर को कागज के फूलों से सजे एक खूबसूरत बॉक्स में रखा गया था। इसमें एक व्हाइट कलर की मंकी-प्रिंटेड रजाई और एक मैचिंग तकिया शामिल था। इसमें हैंड-ब्लॉक-प्रिंटेड बोल्स्टर भी शामिल हैं। तस्वीर को साझा करते हुए उसके ऊपर रोशेल ने लिखा, "@ginnichatrah @kapilsharma इस सबसे प्यारे हैम्पर के लिए धन्यवाद, इसे बच्चे के लिए उपयोग करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!"

जब कीथ और रोशेल ने होस्ट की बेबी शॉवर पार्टी

2 सितंबर 2023 को कीथ और रोशेल ने एक खूबसूरत बेबी शॉवर पार्टी की मेजबानी की थी। समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। लविंग कपल अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट में अपने 'अबॉउट-टू-पॉप' थीम वाले बेबी शॉवर सेरेमनी की कुछ झलकियां साझा की थीं। रोशेल और कीथ ने अपना खास दिन एक रेस्तरां में मनाया था, जिसे रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।

Rochelle Rao

इसके अलावा, होने वाली मां ने एक स्वादिष्ट टू-टियर केक भी काटा था। अपने खास दिन के लिए रोशेल ने येलो कलर की फ्रिल्ड ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने व्हाइट पंप्स, फ्लोरल टियारा और डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को आकर्षक बनाया था। दूसरी ओर, कीथ मैचिंग पैंट के साथ व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।

Rochelle Rao

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब कीथ ने पिता बनने को लेकर जाहिर की थी अपनी फीलिंग्स

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कीथ ने रोशेल की प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की थी और पिता बनने की जर्नी के बारे में अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी। अभिनेता ने बताया था कि वह और रोशेल एक बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे थे और जब यह वास्तव में हुआ, तो वे रोमांचित थे। इसके बारे में और विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा था, "हम कुछ समय से बेबी प्लानिंग कर रहे थे, इसलिए जब ऐसा हुआ, तो हम तैयार और उत्साहित थे।"

Rochelle Rao

रोशेल और कीथ की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

2 अगस्त 2023 को रोशेल और कीथ ने अपनी 'गुड न्यूज' शेयर की थी। लवबर्ड्स ने एक जॉइंट पोस्ट में अपने मै​टरनिटी शूट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। जहां एक तस्वीर में कीथ को रोशेल के बेबी बंप को सहलाते हुए देखा गया था, वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को प्यार करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा, दोनों पिंक कलर के आउटफिट में ट्विन करते हुए बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीरें शेयर करते हुए कीथ ने एक प्यारा नोट लिखा था। सभी तस्वीरें देखने व नोट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Rochelle Rao

फिलहाल, रोशेल के लिए कपिल शर्मा का खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.