Rohit Sharma ने 'मुंबई इंडियंस' संग खेली होली, पत्नी Ritika और बेटी संग मस्ती करते आए नजर

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने होली का जश्न अपनी आईपीएल टीम 'मुंबई इंडियंस' और पत्नी रितिका सजदेह के साथ शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rohit Sharma ने 'मुंबई इंडियंस' संग खेली होली, पत्नी Ritika और बेटी संग मस्ती करते आए नजर

टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी 'मुंबई इंडियंस' के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 25 मार्च 2024 को होली को त्योहार अपने परिवार और टीम के साथियों के साथ खूब शानदार तरीके से मनाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि रोहित मैदान पर जितने आक्रामक खिलाड़ी हैं, असल जिंदगी में वह उतने ही कूल व्यक्ति हैं, जो हर पल का आनंद उठाना जानते हैं। 

रोहित शर्मा ने अपने साथियों और पत्नी व बेटी संग खेली होली

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टा पेज से रोहित शर्मा के होली के जश्न का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा और मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ियों के साथ होली के रंग में डूबे दिखे। रंग और गुलाल से नहाए रोहित ने पानी पर डाइव भी लगाई। इस दौरान वह खूब झूमे। वीडियो के अंत में रोहित ने कैमरापर्सन के ऊपर पानी की बौछार छोड़ दी। मुंबई इंडियंस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसका वीडियो भी शेयर किया है। 

rohit sharma

rohit sharma

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

रोहित ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी समायरा के साथ दिख रहे हैं। रोहित ने अपने हाथ में पिचकारी ली हुई है। जबकि दूसरी फोटो में वह एक शख्स पर गुलाल फेंक रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा रंग, थोड़ा मजा।'

rohit sharma

rohit shamra

इसके अलावा, 'मुंबई इंडियंस' ने रोहित की एक छोटी क्लिप साझा की है, जिसमें वह पाइप से पानी छिड़क रहे हैं और उनका पूरा चेहरा रंगा हुआ है। वीडियो के साथ एक प्यारा सा नोट भी लिखा गया है, जिसे इस तरह से पढ़ा जा सकता है, "सभी को हैप्पी होली! ब्रब, एडमिन को फोन की मरम्मत करानी होगी। रोहित कैमरे पर पानी छिड़क रहे हैं।''

rohit sharma

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

रोहित और रितिका की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आापको रोहित शर्मा के होली के जश्न की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.