Rubina Dilaik ने बहन Rohini की ब्राइडल एंट्री पर पकड़ी 'फूलों की चादर', पति संग डांस करती आईं नजर

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की बहन रोहिणी दिलैक की 'ब्राइडल एंट्री' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फूलों की चादर पकड़े हुए रुबीना डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Rubina Dilaik ने बहन Rohini की ब्राइडल एंट्री पर पकड़ी 'फूलों की चादर', पति संग डांस करती आईं नजर

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की बहन रोहिणी दिलैक (Rohini Dilaik) ने चंडीगढ़ में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सार्थक त्यागी संग शादी रचा ली है। हाल ही में, उनकी शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रुबीना और उनके पति व टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला फुल एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

रुबीना की बहन रोहिणी ने रचाई शादी

रुबीना दिलैक की बहन की शादी के मोमेंट्स को कैप्चर करने वाले ‘द स्मार्ट क्लिक’ के इंस्टाग्राम अकाउंट से 4 मई 2023 को एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रोहिणी की ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला और सात फेरों तक की रस्मों को देखा जा सकता है। इस दौरान, दुल्हन 'फूलों की चादर' के नीचे चलती हुई नजर आईं, जिसे रुबीना और अभिनव ने पकड़ा हुआ था। इस दौरान, दोनों डांस भी करते हुए नजर आए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

रुबीना की बहन रोहिणी का ब्राइडल लुक

रोहिणी के ब्राइडल लुक की बात करें, तो अपनी शादी के लिए दुल्हन ने सुर्ख लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने लंबा घूंघट कैरी किया था। हैवी ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप और हाथों में गोल्डन कलीरे पहने रोहिणी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा सार्थक व्हाइट शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 

rohini dilaik

बहन की शादी के लिए रुबीना दिलैक का लुक

रुबीना की बात करें, तो उन्होंने अपनी बहन रोहिणी की शादी में येलो कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी। हैवी नेकलेस, मिनिमल मेकअप और बालों को पोनीटेल में बांधे हुए रुबीना हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके पति अभिनव ब्लैक शेरवानी में जच रहे थे। इससे पहले, रुबीना ने अपनी बहन की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की झलकियां साझा की थीं। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

rubina

जानकारी के लिए बता दें कि रुबीना की दो बहनें हैं। ज्योतिका दिलैक के बारे में तो सभी जानते हैं, जो रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपनी बहन रुबीना का मनोबल बढ़ाने के लिए आई थीं। ज्योतिका ने 9 मार्च 2023 को अपने बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग शादी की थी। वहीं, रोहिणी भी अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हालांकि, रोहिणी के बारे में लोग कम ही जानते हैं, क्योंकि वह कनाडा में रहती हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

rohini dilaik

फिलहाल, हम भी रोहिणी को शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी शादी की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.