फेमस टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला पहली बार पैरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लविंग कपल ने 16 सितंबर 2023 को सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। कई दौर की अटकलों के बाद दोनों ने खुशखबरी की पुष्टि के साथ सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब हाल ही में, रुबीना ने एक वीडियो के जरिए अपनी इस नई जर्नी, बेबीमून और बहुत कुछ के बारे में बात की है।
अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बैठकर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती नजर आई हैं। उन्होंने साझा किया, ''यह हमारे जीवन की स्पेशल न्यूज है। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय के साथ आगे बढ़ रहे हैं। माता-पिता के रूप में हम इस यात्रा पर निकल रहे हैं।'' वहीं, अभिनव ने कहा, ''हम नई चीजों का अनुभव कर रहे हैं, हम नई चीजें एक्सप्लोर रहे हैं। यह एक ख़ुशी का पल है।''
रुबीना ने साझा किया कि जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो अभिनव की प्रतिक्रिया काफी प्यारी थी। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, ''कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमने बेहद प्राइवेट रखा है। मैं घबराई हुई हूं और अभिनव पूरी जर्नी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।'' रुबीना ने कहा, ''मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। यह मिश्रित प्रतिक्रिया है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित और घबराई हुई हूं कि यह नया फेज कैसे सामने आता है, पूरी जर्नी कैसी होने वाली है।''
रुबीना अपने पति अभिनव और उनके परिवार के साथ यात्रा कर रही हैं। उन्होंने साझा किया, ''मैंने अपने लिए समय निकाला है, मैं इसे अपना बेबीमून कहती हूं। मैं लॉस एंजेलिस आई हूं, जहां मैंने सबसे अधिक आरामदायक समय बिताया है। इस नए फेज को समझने के लिए, चुनौतियों को समझने के लिए और खुद को मेरे लिए खुलने वाली संभावनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए, यह ऐसा समय है, जिसे मैं खुद को देना चाहती थी।''
रुबीना ने 16 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी हालिया जर्नी डायरी से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए रुबीना ने लिखा था, "हमने वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया को एक्सप्लोर करेंगे, हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे!" सभी फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे रुबीना और अभिनव अपनी प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद लंबी छुट्टियों पर निकल गए थे। कपल ने इसे बेबीमून का नाम दिया है। फिलहाल, हमें भी रुबीना और अभिनव की प्रेग्नेंसी डायरी की झलकियां देखने का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।