अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) अक्सर अपनी फैमिली की अनदेखी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद भी वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सबा ने अपने भाई सैफ और बहन सोहा की तरह शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अपनी फैमिली पर जान न्योछावर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सबा अली खान अक्सर अनदेखी तस्वीरों के साथ अपने भतीजों पर प्यार बरसाती रहती हैं, जो पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इसी क्रम में 4 फरवरी 2023 को उन्होंने अपने भतीजों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की अनदेखी तस्वीर साझा की है। पिक्चर में कैमरे के लिए पोज देते हुए दोनों काफी क्यूट लग रहे थे। तस्वीर में जेह ने सिर पर मैचिंग कैप के साथ स्वेटशर्ट को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है। उन्होंने ब्लैक बूट्स से अपने लुक को पूरा किया था। उनके एक हाथ में नोटबुक और दूसरे हाथ में पेन है। उनके बड़े भाई तैमूर ने ब्लैक पैंट और मैचिंग शूज के साथ ऊनी व्हाइट स्वेटर पहना है। उन्होंने हाथों में नीले रंग के दस्ताने पहन रखे हैं। तैमूर ने अपना एक हाथ हवा में रखा है और दूसरा अपने बाएं पैर पर रखा है। दोनों ने फनी अंदाज में कैंडिड पोज दिए। जहांगीर के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान किसी का भी दिल जीतने के लिए पर्याप्त है।
सबा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''शक्ति हमेशा आपके साथ रहे! मेरे मंचकिन्स, बहादुर बनो! हमेशा विश्वास रखना! निर्भीक बनो ....! जहां तुम हो, मैं हमेशा वहां हूं.. प्यार से तुम्हारी रक्षा करने के लिए।'' जेह-तैमूर की अनदेखी तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए सबा के एक फैन ने लिखा, "छोटा बहुत नटखट लग रहा है! दोनों बहुत प्यारे हैं माशाअल्लाह।” एक अन्य फैन ने लिखा, "जेह, कपूर की तरह दिखते हैं और तैमूर, पटौदी की तरह दिखते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "क्यूट। एक सेकंड के लिए, मुझे लगा कि ग्रे बेबी अब्दु रोज़िक है"।
सबा अली खान सोहा अली खान और सैफ अली खान की बहन हैं। जहां सैफ और सोहा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर के पेशे को अपनाया और अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना, वहीं सबा एक ज्वेलरी डिजाइनर और भोपाल में वक्फ संपत्तियों की संरक्षक हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने भतीजों और उनकी बचपन के दिनों की अनदेखी तस्वीरें शेयर करती हैं। सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी की है। उनकी शादी को दस साल हो गए हैं। सैफ और करीना के दूसरे बेटे जेह 21 फरवरी 2023 को दो साल के हो जाएंगे। वहीं, तैमूर 20 दिसंबर 2022 को छह साल के हुए थे।
इसके पहले, 27 जनवरी 2023 को सबा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल से किसी वेकेशन से तैमूर और जेह की दो क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं। तैमूर जहां किसी पेड़ पर चढ़कर मस्ती करते हुए दिख रहे थे। वहीं, जेह शांति के साथ झूले का आनंद लेते हुए नजर आ रहे थे।
वहीं, 22 जनवरी 2023 को सबा ने भतीजे जहांगीर अली खान की उनके मॉम-डैड के साथ फ्लाइट की दो अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें नन्हे जेह एक फोटो में अपने अब्बू सैफ के साथ, तो दूसरी में अपनी अम्मी करीना के साथ दिख रहे थे। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। सबा ने भतीजे जहांगीर संग लंदन से शेयर की थीं तस्वीरें, कैमरे को मासूमियत से निहारते दिखे जेह। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको सबा द्वारा शेयर की गई अपने भतीजों की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।