सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ खेती करते आए नजर, वाइफ करीना कपूर ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखें वो फोटोज।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ खेती करते आए नजर, वाइफ करीना कपूर ने शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर अपने क्यूट लुक के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह भले ही अभी छोटे हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। हाल ही में, करीना कपूर ने तैमूर और पति सैफ की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

kareena kapoor

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज अगस्त 2020 में सुनाई थी और फरवरी 2021 में कपल के घर एक बेबी बॉय ने जन्म लिया था। जब से करीना और सैफ ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है, तभी से फैंस जूनियर खान की एक झलक पाने को बेताब हैं। हालांकि, करीना ने बीते अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2021 को अपने न्यू बेबी के साथ एक तस्वीर शेयर करके फैंस की विश पूरी की थी। लेकिन इसमें उन्होंने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था। फोटो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “ऐसा कुछ भी नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती है। हैप्पी वीमेन डे मेरे प्यारों। #InternationalWomensDay।” (ये भी पढ़ें: राकेश रोशन की वाइफ पिंकी रोशन ने अपनी 50वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया यादों से भरा खास वीडियो)

Kareena Kapoor Khan

अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, करीना कपूर ने 22 अप्रैल 2021 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के मौके पर पति सैफ और तैमूर की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। पहली फोटो में सैफ और तैमूर हल से खेत जोतते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सैफ ने ब्लू टीशर्ट और व्हाइट पायजामा पहना हुआ है और तैमूर व्हाइट टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में देखे जा सकते हैं। दूसरी तस्वीर में तैमूर एक पेड़ के तने के बीच में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कपल के छोटे नवाब ने पिंक टीशर्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए हैं। कुल मिलाकर ये दोनों तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।

saif ali khan and taimur ali khan

taimur ali khan

इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “ज्यादा पेड़ लगायें। इस विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ों को संरक्षित करें और उगायें। #WorldEarthDay #FavouriteBoys।” इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में हार्ट की इमोजी भी बनाई हैं। (ये भी पढ़ें: सब्यसाची की ये प्लस साइज दुल्हन लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन, मिनिमल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

इससे पहले, करीना कपूर खान ने 16 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सैफ अली खान अपने दोनों बेटों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सैफ अली खान अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ बैठे हुए हैं और दोनों के सामने पटौदी परिवार के सबसे छोटे सदस्य लेटे हुए हैं। इस दौरान सैफ और तैमूर दोनों ही न्यू बॉर्न बेबी को बड़े प्यार से निहार रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने बेबी के चेहरे पर एक इमोजी लगाया हुआ है।

saif

वहीं, करीना ने 28 मार्च 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। ये तस्वीर उनके लंदन ट्रिप की है। फोटो में सैफ अली खान, करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर अली खान व करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे समायरा कपूर व कियान राज कपूर दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटो में करीना और करिश्मा की मां बबीता कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो में सभी कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''हमेशा एक साथ बेहतर। P.S: लंदन, मैं वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।'' (ये भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा की हल्दी-मेहंदी रस्मों की फोटोज आईं सामने, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्लेयर)

Kareena Family

फिलहाल, करीना कपूर अपनी फैमिली की झलक समय-समय पर फैंस को दिखाती रहती हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गयी ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.