ज्वाला गुट्टा की हल्दी-मेहंदी रस्मों की फोटोज आईं सामने, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्लेयर

बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ज्वाला गुट्टा की हल्दी-मेहंदी रस्मों की फोटोज आईं सामने, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्लेयर

जहां एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है। वहीं, इसी बीच आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक जिनकी शादी पहले से ही तय है, वो बेहद ही सामान्य तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी क्रम में अब बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा भी साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल संग आज यानी 22 अप्रैल 2021 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में ज्वाला ने अपनी हल्दी सेरेमनी के दौरान अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

jwala weding

पहले आप ये जान लीजिए कि, विष्णु विशाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में आई फिल्म ‘वेन्निला कबडी कुजू’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, जिसमें उनके अभिनय को सराहा जाता है। शायद ही आपको पता हो कि विष्णु एक्टर से पहले एक क्रिकेटर थे। हालांकि, लेग इंजरी की वजह से उनका क्रिकेटर बनने का सपना टूट गया था। वहीं, ज्वाला गुट्टा भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और वह अक्सर अपने हैंडसम बॉयफ्रेंड विष्णु संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन को नताशा दलाल संग ट्रैवल करने पर यूजर ने किया ट्रोल, एक्टर ने जवाब देकर बोलती की बंद)

actor photo

अब आइए आपको दिखाते हैं इंगेजमेंट रिंग की फोटो। दरअसल, अपनी शादी वाले दिन यानी 22 अप्रैल 2021 को ज्वाला गुट्टा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी हल्दी सेरेमनी और मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। इन फोटो में ज्वाला गुट्टा के हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें देख सकते हैं। यहां देखें फोटोज।

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta and Vishnu Vishal

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta

Jwala Gutta

बीते साल, ज्वाला गुट्टा ने अपने 37वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल संग सगाई रचाई थी। वहीं, 13 अप्रैल 2021 को ज्वाला गुट्टा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी का कार्ड पोस्ट किया था, जिसके मुताबिक, ज्वाला गुट्टा और एक्टर विष्णु विशाल 22 अप्रैल 2021 यानी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस कार्ड में लिखा था, ‘हमारे परिवारों के आशीर्वाद से, हमें अपनी शादी की खबर साझा करने में बहुत ख़ुशी मिल रही है। करीबी और प्रिय लोगों की उपस्थिति में हम शादी कर रहे हैं। हम उन सभी लोगों को धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारी प्यार, वफादारी, दोस्ती और एकजुटता की इस यात्रा की शुरुआत के दौरान हम पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाया है। गुट्टा ज्वाला और विष्णु विशाल।’ (ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया ने बॉयफ्रेंड एजाज खान संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्टर ने शेयर कीं फोटोज)

wedding card

ज्वाला गुट्टा के प्यार में डूबे विष्णु विशाल पहले से एक तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2010 में साउथ एक्टर और डायरेक्टर के. नटराज की बेटी रजनी नटराज के साथ शादी रचाई थी। रजनी और विष्णु का एक बेटा आर्यन भी है। हालांकि, दोनों की ये शादी महज 8 सालों बाद खत्म हो गई। दोनों ने अभी तक अपने तलाक के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। वहीं, विष्णु विशाल के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड से मंगेतर बनीं ज्वाला गुट्टा भी तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2005 में अपने साथी खिलाड़ी चेतन आनंद संग शादी की थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गईं। दोनों के बीच लड़ाई की वजह आपसी मतभेद बताई जाती है। बहरहाल चेतन ने 2011 में ज्वाला से तलाक लेने के एक साल बाद सारदा गोवर्धनी जस्ति से शादी कर ली। वहीं, ज्वाला एक्टर विष्णु संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच गौरी खान बेटे आर्यन संग न्यूयॉर्क जाते हुए हुईं स्पॉट, लोगों ने किया ट्रोल)

photo

फिलहाल, अब फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ज्वाला और विष्णु की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते है, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.