By Shivakant Shukla Last Updated:
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक की घोषणा के बाद पहली बार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को 26 नवंबर 2021 को 'अन्नपूर्णा स्टूडियो' में देखा गया, जो कि उनके पूर्व ससुर और साउथ सिनेमा के मेगास्टार नागार्जुन का है।
एक मेगास्टार होने के अलावा, नागार्जुन सामंथा के पूर्व ससुर और नागा चैतन्य के पिता हैं। जैसे ही सामंथा के स्टूडियो में आने की खबर फैली, इसने उनके प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया और सोशल मीडिया यूजर्स को नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियो में उनके आने की वजह के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।
(ये भी पढ़ें- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा डबिंग के लिए स्टूडियो गई थीं। वह गुनशेखर निर्देशित 'शाकुंतलम' में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं और इसलिए, फिल्म की डबिंग के लिए उन्हें स्टूडियो का दौरा करना पड़ा। सामंथा, पीरियड ड्रामा में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही हैं।
बता दें कि, 2 अक्टूबर को सामंथा और नागा ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने अपने तलाक के पीछे के कारण का खुलासा करने से परहेज किया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि, उनकी दोस्ती हमेशा उनके बीच एक विशेष बंधन बनाए रखेगी। उन्होंने मुश्किल समय के बीच अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया था। अपने जॉइंट स्टेटमेंट में नागा और सामंथा ने कहा था कि, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए, काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और सैम ने बतौर पति-पत्नी अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी एक दशक की दोस्ती होने के लिए भाग्यशाली हैं, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि, ये हमेशा हमारे बीच का स्पेशल बॉन्ड बनाए रखेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से हमारे इस मुश्किल समय में हमें सपोर्ट करने और हमें आगे बढ़ने के लिए निजता प्रदान करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा कर रहा हूं।"
(ये भी पढ़ें- नागार्जुन से नागा चैतन्य तक, अक्किनेनी फैमिली के हर मेंबर्स के पास है कार कलेक्शन, यहां देखें लिस्ट)
बाद में, नागा और सामंथा के तलाक की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नागार्जुन ने ट्वीट किया था, "मुझे भारी मन से यह कहना पड़ रहा है कि, सैम और चाई (चैतन्य) के बीच जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक पत्नी और पति के बीच जो होता है, वह बहुत ही निजी होता है। सैम और चाई दोनों मुझे प्रिय हैं। मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा संजो कर रखेगा और वह हमें हमेशा प्रिय रहेंगी। भगवान उन दोनों को आशीर्वाद दें।"
फिलहाल, तलाक को अदालत द्वारा अंतिम रूप दिया जाना भी बाकी है। दोनों वर्तमान समय में अलग-अलग रह रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।