पूर्व पाक क्रिकेटर Shahid Afridi ने Shaheen-Ansha Afridi के 'वलीमा' में की मस्ती, देखें झलकियां

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी और उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने इस्लामाबाद में एक स्टार स्टडेड ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की। जश्न में बाबर आजम, शोएब अख्तर और कई सेलेब्स शामिल हुए।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पूर्व पाक क्रिकेटर Shahid Afridi ने Shaheen-Ansha Afridi के 'वलीमा' में की मस्ती, देखें झलकियां

चाहे वो भारत हो या पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, दोनों देशों में शादियां किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट की जाती हैं। वेडिंग रस्मों के तुरंत बाद न्यूली मैरिड कपल अपने रिसेप्शन के लिए तैयारी शुरू कर देता है और पाकिस्तानी कपल शाहीन शाह अफरीदी व अंशा अफरीदी ने भी ठीक यही किया। हाल ही में, मशहूर पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी और पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अंशा का कराची में निकाह हुआ था। इसके तुरंत बाद इस्लामाबाद में उनका ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया।

बता दें कि शाहीन और अंशा अफरीदी ने फरवरी 2023 में एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया था। सितंबर 2023 में कपल ने अपनी शादी का एक अन्य उत्सव आयोजित किया था। इसके तुरंत बाद दोनों ने 20 सितंबर 2023 को अपनी रुखसती की मेजबानी की। उनकी रुखसती भव्य 'डीएचए गोल्फ एंड कंट्री क्लब' कराची में आयोजित की गई। ये एक ऐसा वेन्यू था, जो खूबसूरती से भरपूर था।

Shahid Afridi

शाहीन अफरीदी और अंशा का ओवर-द-टॉप वलीमा उत्सव

21 सितंबर 2023 को कपल ने अपने ग्रैंड वलीमा उत्सव की मेजबानी की और इसमें पाकिस्तानी इंडस्ट्री के सभी फील्ड की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा था और इसमें शोएब अख्तर, रमीज़ राजा, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, नसीम शाह, फखर ज़मान, मोहम्मद रिज़वान, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे पाकिस्तानी दिग्गज मौजूद थे।

Shahid Afridi

रिसेप्शन में शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद शाहीन अफरीदी के साथ किया हंसी-मजाक

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी एक बेस्ट ससुर हैं और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिया, जब उन्होंने अपने दामाद शाहीन अफरीदी के साथ एक मजाक किया। ससुर-दामाद की जोड़ी कैमरे के लिए पोज़ दे रही थी, जब एक रिश्तेदार ने शाहिद से शाहीन के लिए कुछ प्यार दिखाने के लिए कहा। इस पर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि शाहीन अब बड़े हो गए हैं और प्यार जताने के लिए उनसे काफी लंबे हैं। इसके बाद दामाद और ससुर की जोड़ी ने तस्वीरें खिंचवाई और सभी मुस्कुराए।

Shahid Afridi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शाहीन अफरीदी का वलीमा लुक

शाहीन अफरीदी अपने वलीमा की रात फिट सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने वलीमा के लिए ऑल-ब्लैक-थ्री-पीस सूट चुना था और खुद को मिनिमल डायमंड ब्रोच व ब्लैक-गोल्डन घड़ी से सजाया था। हालांकि, उनके पूरे लुक में जो चीज़ चमक रही थी, वह थी उनकी खुशी, जिसने उनके लुक में और भी निखार ला दिया था।

Shahid Afridi

Shahid Afridi

Shahid Afridi

पाकिस्तानी एक्टर Momin Saqib ने बहन की शादी में Ranbir Kapoor के गाने 'बदतमीज दिल' पर किया डांस। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, शाहीन और शाहिद अफरीदी के प्यारे रिश्ते पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.