शहनाज गिल ने भारती सिंह के बेटे गोला संग की खूब मस्ती, एक्ट्रेस ने शेयर किए क्यूट वीडियोज

हाल ही में, ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला से मिलीं, जिसके कुछ वीडियोज शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शहनाज गिल ने भारती सिंह के बेटे गोला संग की खूब मस्ती, एक्ट्रेस ने शेयर किए क्यूट वीडियोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं, शहनाज भी अपने चाहने वालों के लिए अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई क्यूट वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वह कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे गोला के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

(Shehnaaz Gill)

दरअसल, 15 दिसंबर 2022 को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भारती के बेटे के साथ कई वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में शहनाज भारती के बेटे के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आ रही हैं। येलो-ग्रीन एंड व्हाइट ड्रेस में जहां गोला बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, शहनाज ब्लू-येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इन वीडियोज को शेयर करते हुए शहनाज ने बताया कि गोला को नींद आ रही थी। इसके बावजूद उन्होंने ढेर सारी किस देकर उन्हें परेशान किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की यह क्यूट मुलाकात काफी पसंद आ रही है।

shenaaz

बता दें कि शहनाज, भारती सिंह के बेटे के बेहद करीब हैं। वह गोला के साथ अक्सर वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले शहनाज ने गोला का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ब्लू-व्हाइट ड्रेस में खेलते नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने भारती को गोला से मिलवाने के लिए थैंक्यू भी कहा था।

इससे पहले, 12 दिसंबर 2022 को शहनाज गिल ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड व दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर उनकी एक हैप्पी फोटो साझा की थी। तस्वीर में सिड एक सफेद शर्ट और काले कोट में डैपर लग रहे थे और वह अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "मैं तुमसे फिर मिलूंगी। 12 12।'' तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

शहनाज

खैर, हमें तो गोला और शहनाज का ये क्यूट वीडियो बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियोज कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.