Shakti Kapoor ने Shivangi Kolhapure संग बताई अपनी लव स्टोरी, कहा- 'हमारी फैमिली सहमत नहीं थी'

हाल ही में, दिग्गज खलनायक शक्ति कपूर ने पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे के साथ अपनी शादी के बारे में बात की और याद किया कि गंभीर मतभेदों और पारिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने शादी की थी। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shakti Kapoor ने Shivangi Kolhapure संग बताई अपनी लव स्टोरी, कहा- 'हमारी फैमिली सहमत नहीं थी'

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हिट खलनायकों में से एक माने जाते हैं। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में उनके किरदार 'क्राइम मास्टर गोगो' ने बड़े पैमाने पर स्टारडम हासिल किया, जिसका आज भी एक अलग फैनबेस है। हालांकि, जब उनके निजी जीवन की बात आती है, तो अभिनेता उन भूमिकाओं के बिल्कुल विपरीत होते हैं, जो उन्होंने स्क्रीन पर निभाई हैं। शक्ति कपूर ने टैलेंटेड एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की है। दोनों अपने बच्चों श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर के माता-पिता हैं, जो बॉलीवुड में स्टार हैं।

शक्ति कपूर को 12 साल की एज गैप के बावजूद शिवांगी कोल्हापुरे से हो गया था प्यार 

'डीडी उर्दू' के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में शक्ति कपूर ने पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा करते हुए इसे 'रोमियो व जूलियट' की स्टोरी बताया। शिवांगी और शक्ति के बीच उम्र में 12 साल का बड़ा अंतर होने पर जोर देते हुए शक्ति ने याद किया कि एक फिल्म के लिए उनकी मुलाकात हुई थी, जहां वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं और उन्होंने उनके दादा की भूमिका निभाई थी। 

Shakti Kapoor Shivangi Kolhapure Love Story

उनके शब्दों में, ''हमारी पहली मुलाकात के बाद से यह एक लंबी कहानी थी, रोमियो और जूलियट जैसी कहानी। उस समय वह एक फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभा रही थीं, जबकि मैं उनके दादा का किरदार निभा रहा था।''

शिवांगी ने अपनी शादी से ठीक पहले ठुकरा दी थीं कई फिल्में 

बता दें कि शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे 1982 में शादी के बंधन में बंधे थे, जब शिवांगी महज 18 साल की थीं। शिवांगी ने कम उम्र से ही फिल्मों में अपना करियर शुरू कर दिया था और शुरुआती वर्षों में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। हालांकि, ऐसे एक समय को याद करते हुए शक्ति ने बताया कि कैसे अपनी शादी से ठीक पहले शिवांगी ने कई अच्छे अवसर मिलने के बावजूद उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद उनकी जगह पूनम ढिल्लों ने ले ली थी।

Shakti Kapoor Shivangi Kolhapure Love Story

उनके शब्दों में, "हमारी शादी से पहले, उन्हें एक्ट्रेस के रूप में 4-5 मुख्य भूमिकाओं की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और बाद में पूनम जी ने वे किरदार निभाए।"

शक्ति कपूर ने फैमिली के विरोध के बावजूद शिवांगी से शादी करने पर की बात

उसी साक्षात्कार में शक्ति कपूर ने कई ट्रायल और कठिनाइयों का सामना करने के बारे में बात की, जिसके बाद शिवांगी कोल्हापुरे के साथ उनकी शादी हुई। उन्होंने बताया कि उनके बीच लंबा एज गैप और अन्य सांस्कृतिक मतभेदों के अलावा, ऑनस्क्रीन खलनायक के रूप में शक्ति की पॉपुलैरिटी की एक्स्ट्रा ​रेपुटेशन थी, जो शिवांगी के परिवार द्वारा शादी के लिए मना करने का मुख्य कारण थी।

Shakti Kapoor Shivangi Kolhapure Love Story

उन्होंने कहा, “हालांकि, स्क्रीन पर मेरी खलनायक की छवि को देखते हुए हमारे परिवार इसके पक्ष में नहीं थे, लेकिन हम सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद मांगते हुए शादी के लिए आगे बढ़े।''

शिवांगी कोल्हापुरे के गुस्सा होने पर कैसे मनाते थे शक्ति कपूर

साक्षात्कार के अंत में शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे के साथ अपनी मैरिड लाइफ से संबंधित एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब भी वह उनसे परेशान हो जाती थीं, तो वह अपना फेमस डॉयलाग कहते थे, 'नन्हा सा, प्यारा सा, छोटा सा बच्चा हूं', जिससे उनका दिल तुरंत पिघल जाता था और वे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलह कर लेते थे।

Shakti Kapoor Shivangi Kolhapure Love Story

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, शिवांगी कोल्हापुरे के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में शक्ति कपूर के खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.