शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम संग अपनी शादी में 3 घंटे पहुंचे थे लेट, एक्टर ने बताया किस्सा

हाल ही में, एक पैनल डिस्कशन के दौरान अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया है कि, वह अपनी शादी में तीन घंटे लेट पहुंचे थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम संग अपनी शादी में 3 घंटे पहुंचे थे लेट, एक्टर ने बताया किस्सा

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपने करियर में ‘दोस्ताना’, ‘कालीचरण’, ‘लोहा’, ‘नसीब’ जैसी हिट फिल्में देकर फैंस के दिलों पर आज भी राज करते हैं। वह बेशक लंबे समय से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। लेकिन उनका डायलॉग ‘खामोश’ फैंस की जुबां पर आज तक चढ़ा हुआ है। शत्रुघ्न सिन्हा फैंस के बीच अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लेट-लतीफी की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं। अमिताभ बच्चन समेत कई अभिनेता अपने इंटरव्यूज में शत्रुघ्न सिन्हा की देर से आने की आदत के बारे में बात कर चुके हैं।

Shatrughan Sinha

हाल ही में, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पैनल डिस्कशन के दौरान अपनी लेट-लतीफी के बारे में बात की है। इस मौके पर उन्होंने अपनी शादी का एक किस्सा सुनाते हुए बताया है कि, वह खुद अपनी शादी में तीन घंटे देर से पहुंचे थे। आइए अब आपको इसके बारे में बताते हैं।

Shatrughan Sinha interview

दरअसल, हाल ही में, शत्रुघ्न सिन्हा ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ एक पैनल डिस्कशन में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलाव और काम करने के तौर तरीकों के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि, वह टाइम के बिल्कुल भी पाबंद नहीं हैं। वह कभी भी समय के मुताबिक सेट पर नहीं पहुंचते थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लेट-लतीफी का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि, वह अपनी शादी में भी तीन घंटे देर से पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मैं अपनी शादी में तीन घंटे लेट पहुंचा था।’

(ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा के लिए बेटे अव्यान को छोड़कर काम पर जाना था मुश्किल, पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात)

Shatrughan Sinha wedding

इसके आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा टाइम की पाबंद हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिवंगत पिता अमेरिका से पढ़े-लिखे थे और वह इतने समय के पाबंद थे कि, अगर उन्हें 6 बजे कहीं जाना होता था, तो वे 5.55 पर पहुंच जाते थे और फिर 6 बजे घंटी बजा देते थे। उनकी पोती सोनाक्षी में भी यही गुण हैं। मेरे बेटे लव और कुश भी समय के पाबंद हैं, लेकिन सोनाक्षी उन सभी में सबसे ज्यादा समय की पाबंद हैं।’

(ये भी पढ़ें: एजाज खान ने पवित्रा संग वेकेशन की फोटोज कीं शेयर, बताया कैसा था एक्ट्रेस के साथ ट्रिप का अनुभव)

Shatrughan Sinha daughter

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की लव स्टोरी

शत्रुघ्न सिन्हा की 'मिस यंग इंडिया' रह चुकीं पूनम से एक फ्लाइट में मुलाकात हुई थी। शत्रुघ्न को एक्ट्रेस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पूनम उस समय बेहद खूबसूरत थीं। कुछ वक्त बाद ही, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की दोबारा मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई थी। फिर शादी तक बात पहुंचने से पहले, जब दोनों के रिश्ते की जानकारी पूनम की मां को लगी तो, उन्होंने शत्रुघ्न को नापसंद कर दिया था। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के चलते पूनम की मां फिल्म की शूटिंग पर बेटी के साथ जाने लगी थीं।

(ये भी पढ़ें: रीना रॉय की लव लाइफ: 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा को दे बैठी थीं दिल, प्यार में दो बार मिला धोखा)

Shatrughan Sinha wife

इधर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ठान लिया था कि, कुछ भी हो जाए, वह शादी तो पूनम से ही करेंगे। कुछ दिनों बाद, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने रिश्ते के लिए अपने भाई को पूनम की मां के पास भेजा। लेकिन उन्होंने शत्रुघ्न को 'कालिया' कहकर शादी के लिए मना कर दिया था। हालांकि, वक्त के साथ सारी कड़वाहट मिट गई और 5 साल तक पूनम को डेट करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे 1980 में शादी कर ली थी।

Shatrughan Sinha wedding photos

फिलहाल, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी शादीशुदा जिंदगी के 41 साल पूरे कर चुके हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.