Sonakshi Sinha बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal संग आईं नजर, 'शादी कब है' सवाल पूछने पर शरमा गईं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं। यहां वह पैपराजी के शादी के सवाल पर शरमाती नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonakshi Sinha बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal संग आईं नजर, 'शादी कब है' सवाल पूछने पर शरमा गईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड के रूमर्ड कपल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और ज​हीर इकबाल अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट, डिनर डेट, पार्टी व इवेंट्स में एक-दूसरे के लिए प्यार के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है। हाल ही में, एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं, तो खुद को शर्माने से नहीं रोक पाईं। सोनाक्षी और जहीर ने एक साथ वेन्यू में एंट्री की और रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज भी दिए।

शादी के सवाल पर मुस्कुराती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल, एक पैपराजी इंस्टा अकाउंट से इवेंट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। इस इवेंट के लिए कपल ब्लैक कलर में ट्विनिंग कर रहा था। जहां सोनाक्षी ने एक ब्लैक कलर की शर्ट और मैचिंग जेगिंग्स पहन रखी थी, वहीं ज़हीर ने उन्हें सेम कलर की टी-शर्ट और कार्गो पैंट में कॉम्प्लीमेंट किया था।

sona

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो में सुना जा सकता है कि जब पैपराजी ने सोनाक्षी से पूछा, ''शादी कब है?'' तो वह शरमाती नजर आईं। एक फोटोग्राफर ने सोनाक्षी से कहा, 'ये जोड़ी हिट है', तो एक्ट्रेस बोलीं, 'आपकी भी हिट है।' अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब जहीर इकबाल ने रूमर्ड GF सोनाक्षी सिन्हा को विश किया था बर्थडे

इस महीने की शुरुआत में, जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के 36वें जन्मदिन पर उनके साथ मस्ती भरी तस्वीरों की एक सीरीज साझा करके उनके साथ अपने रोमांस की लगभग पुष्टि कर दी थी। उन्होंने कैप्शन में उन्हें 'आई लव यू' भी कहा था।

sona

उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा था, ''कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना। एनीवेज... आप हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकती हैं। तुम बेस्ट हो। दहाड़ती रहो हमेशा खुश रहो। दुनिया को आप ज्यादा से ज्यादा देखो। तुम हमेशा जलपरी जैसा जीवन जिओ। हमेशा खुश रहो। आई लव यू।''

sona

जब अर्पिता खान ने की थी सोनाक्षी के रिश्ते की पुष्टि

पिछले महीने, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ज़हीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की डेटिंग अफवाहों की पुष्टि की थी। अर्पिता ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने सोनाक्षी को 'भाभी' कहा था। हालांकि, बाद में अर्पिता ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया था। फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

sona

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म 'दहाड़' में देखा गया था। फिलहाल, आपको सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.