सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे माता-पिता को भी इतनी परेशानी नहीं है'

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे माता-पिता को भी इतनी परेशानी नहीं है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। इसके बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ ही है, जो अक्सर लाइमलाइट में आ जाती है। आए दिन उनकी शादी की खबरें मीडिया हेडलाइंस में छाई रहती हैं। अब क्ट्रेस ने वेडिंग रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Sonakshi Sinha

पहले ये जान लीजिए कि, 9 मई 2022 को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो एक मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आ रही थीं। फोटोज में सोनाक्षी को मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रखे और डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान वह बेहद खुश लग रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा नहीं दिखाया था। इसके साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा था, “मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।”

(ये भी पढ़ें- रूसी राष्ट्रपति पुतिन 69 साल की उम्र में फिर बनेंगे पिता, GF अलीना तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट)

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी द्वारा रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे हैं कि, जल्द ही सोनाक्षी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अब उन्होंने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। सोनाक्षी ने कहा है, “मैं हमेशा इस बात पर कायम रही हूं कि, लोग मुझे मेरे काम से जानें। लेकिन निश्चित रूप से लोग उत्सुक हैं। वे जानना चाहते हैं कि, मेरे जीवन में क्या चल रहा है और वे जो चाहें अनुमान लगा सकते हैं।”

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी जाहिर किया है कि, वह एक प्राइवेट पर्सन हैं और जब तक तैयार नहीं हो जाती हैं, तब तक अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने साझा नहीं करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, “यहां तक ​​कि मेरे माता-पिता भी मुझसे मीडिया और जनता की तुलना में मेरी शादी के बारे में इतना नहीं पूछते हैं। मेरे माता-पिता को भी इससे इतनी परेशानी नहीं है, जितना उन्हें है।”

Sonakshi Sinha

रिपोर्ट्स की मानें, सोनाक्षी 'नोटबुक' फेम जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। काफी समय से इन दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। दोनों ने भले ही अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन 6 जून 2022 को जहीर ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रिश्ते की घोषणा की थी। उन्होंने सोनाक्षी के लिए एक जन्मदिन का पोस्ट शेयर किया था। दो वीडियो में सोनाक्षी और जहीर प्लेन में मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे, जबकि एक तस्वीर उनके वेकेशन की लग रही थी, जहां दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे थे। इसके साथ जहीर ने कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी बर्थडे Sonzzz। मुझे नहीं मारने के लिए धन्यवाद। आई लव यू। यहां बहुत अधिक भोजन, उड़ानें, प्यार और हंसी है। P.s - यह वीडियो उस पूरे समय का सार है, जब से हम एक-दूसरे को जानते हैं।"

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने बुआ की शादी में आइवरी लहंगे के साथ पहना था मांग टीका, देखें फोटो)

फिलहाल, सोनाक्षी के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.