रूसी राष्ट्रपति पुतिन 69 साल की उम्र में फिर बनेंगे पिता, GF अलीना तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 69 साल की उम्र में फिर से पिता बनने के लिए तैयार हैं। उनकी गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 69 साल की उम्र में फिर बनेंगे पिता, GF अलीना तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 69 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने को तैयार हैं। उनकी 39 वर्षीय गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा प्रेग्नेंट हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वह साल 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं।

putin gf

व्लादिमीर पुतिन की शादी पहले 1983 में एक फ्लाइट अटेंडेंट ल्यूडमिला शक्रेबनेवा से हुई थी। उस दौरान व्लादिमीर केजीबी एजेंट के रूप में काम करते थे। वे सेंट पीटर्सबर्ग में एक संगीत कार्यक्रम में अपनी पत्नी से मिले थे। साल 1985 में इस पूर्व जोड़े को उनकी पहली बेटी माशा का आशीर्वाद मिला था। 1986 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी कैटरीना का स्वागत किया था। साल 2013 में व्लादिमीर और ल्यूडमिला ने अलग होने की घोषणा की थी।

putin wife

(ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की भांजी इशिता ने शादी के बाद फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग, डांस करती आईं नजर)

हाल ही में, डेली मेल की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि, व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा प्रेग्नेंट हैं। वह एक पूर्व रूसी जिमनास्ट हैं। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि, व्लादिमीर पुतिन अपनी प्रेमिका की गर्भावस्था से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, क्योंकि अलीना की प्रेग्नेंसी की प्लानिंग नहीं थी। वैसे तो, व्लादिमीर ने कभी भी खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया कि, वह अलीना के साथ रिश्ते में हैं।

putin

putin

कम ही लोग जानते हैं कि, व्लादिमीर पुतिन की बेटियों ने फर्जी पहचान के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की थी। दूसरी ओर, व्लादिमीर पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला शकरबनेवा ने अपने से 21 साल छोटे एक व्यवसायी से शादी की थी।

putin

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 2.3 लाख रुपए का बैग लिए एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

फिलहाल, पुतिन ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.