By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस कोशिश में हैं कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में दुनिया को अंतिम समय में पता चले। अभिनेत्री अपनी बेटी वामिका कोहली के जन्म के बाद से ही संयमित जीवन जी रही हैं। शुरुआत से ही विराट व अनुष्का ने स्पष्ट किया था कि वे नहीं चाहते कि उनकी बच्ची शोबिज का हिस्सा बने और शायद यही एक कारण है कि अनुष्का-विराट ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं या नहीं। हालांकि, विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान फैंस ने अनुष्का की कई ऐसी झलकियां देखीं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आया।
19 नवंबर 2023 को अनुष्का को स्टेडियम में देखा गया, जब वह दर्शकों के बीच बैठी थीं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली शानदार मैक्सी ड्रेस पहनी थी। सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। कंम्फर्टेबल रहने के लिए उन्होंने अपने लुक को व्हाइट सनग्लासेस और स्लीपर्स से सजाया था। अनुष्का अपनी मां के साथ बैठी थीं, जिन्होंने पिंक कलर की शर्ट पहनी हुई थी।
'विश्व कप 2023' के फाइनल में विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए। क्रिकेटर अच्छा खेल रहे थे, जब कमिंस की शॉर्ट-लेंथ गेंद के साथ वह क्रीज पर नहीं रुक पाए। वैसे तो, विराट के आउट होने पर पूरे देश को दुख हुआ, लेकिन वह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा थीं, जो आउट होने के बाद हैरान दिखीं। उनका दिल टूटा हुआ लग रहा था, लेकिन वह शांत रहीं।
जब Virat ने सेकेंड प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Vamika की बेस्ट मॉम होने के लिए की पत्नी Anushka की थी तारीफ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
18 नवंबर 2023 को अनुष्का शर्मा को अहमदाबाद के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बेहद कंफर्टेबल लुक चुना था। वह लाइट ब्लू कलर के सूट और व्हाइट पलाजो व मैचिंग दुपट्टे में नजर आई थीं। अपने लुक को निखारने के लिए एक्ट्रेस ने सनग्लासेस कैरी किए हुए थे और अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि एक्ट्रेस बार-बार अपने बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाती नजर आई थीं। अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी थी, जो प्रिंटेड फ्रॉक में प्यारी लग रही थी।
सेमी-फाइनल मैच के दौरान अनुष्का बेहद खुश हुई थीं, जब वह मैच के दौरान विराट कोहली को किस करती नजर आई थीं और विराट ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दिया था। अनुष्का एक ओवरसाइज्ड ड्रेस में सजी हुई थीं। वह लाइट मेकअप में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
जब Anushka Sharma पति Virat संग टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको अनुष्का का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।