Anushka Sharma-Virat Kohli ने जिम में किया मस्ती भरा डांस, वाइफ के सामने फेल ​हो गए क्रिकेटर

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ पंजाबी गाने पर मस्ती भरा डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma-Virat Kohli ने जिम में किया मस्ती भरा डांस, वाइफ के सामने फेल ​हो गए क्रिकेटर

बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के दो धुरंधर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) व विराट कोहली की जोड़ी के लाखों चाहने वाले हैं। वैसे तो, ये दोनों सोशल मीडिया पर साथ में अपनी बेहद कम ही तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते हैं, लेकिन जब कभी भी दोनों की साथ में झलकियां सामने आती हैं, वह पल भर में इंटरनेट पर छा जाती हैं। हाल ही में, अनुष्का ने पति विराट के साथ एक फनी डांस वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग किया डांस

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 24 अप्रैल 2023 ​को अपने इंस्टा हैंडल से पति विराट कोहली के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों पंजाबी कलाकार शुभ के गाने 'एलिवेटेड' की पेप्पी म्यूजिक पर झूमते दिख रहे हैं।

anushka

वीडियो में हम पति-पत्नी की जोड़ी को एक जिम में कूल एंट्री करते हुए देख सकते हैं और दोनों बिना ज्यादा हलचल किए डांस ट्रैक पर अपने पैर हिलाने लगते हैं। हालांकि, अंत में  विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ इसे करने में फेल हो जाते हैं और अपना पैर नीचे रख लेते हैं। इसके बाद अनुष्का हंसने लगती हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "डांस पे चांस स्किल्स।"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का विराट ने फैमिली संग किया लंच

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बिजी लाइफ के बीच एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका निकाल ही लेते हैं। पिछले वीकेंड अनुष्का और विराट ने अपने परिवार के साथ लंच डेट को एंजॉय किया था। बेंगलुरु के 'श्री सागर सेंट्रल टिफिन रूम रेस्तरां' के इंस्टाग्राम हैंडल ने अपने कर्मचारियों के साथ स्टार कपल की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

anushka

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "देखो आज हमारे साथ कौन शामिल हुआ! दिग्गज विराट कोहली और खूबसूरत अनुष्का शर्मा के साथ उनके परिवार का हमारे यहां आना बहुत खुशी की बात है। आपके शब्दों व शुभकामनाओं ने हमारा उत्साह बढ़ाया है और हमारा दिन बना दिया है। आपसे दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हूं।" सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

जब विराट पत्नी अनुष्का संग फैशन शो में हुए थे शामिल

कुछ हफ़्ते पहले, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की कुछ सुपर-एडोरेबल फोटोज शेयर की थीं। यह तस्वीरें मुंबई में 'डायर प्री-फॉल फैशन शो' के दौरान क्लिक की गई थीं। फोटोज में उनकी मिलियन-डॉलर की मुस्कान शो को चुराने का काम कर रही थी। इवेंट के लिए अनुष्का ने लेमन-येलो ड्रेस चुनी थी। वहीं, विराट हमेशा की तरह एक सूट में डैपर लग रहे थे। 

virat

अनुष्का-विराट की पर्सनल लाइफ

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में काफी सीक्रेट तरीके से शादी की थी। उन्होंने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया था, जो अब दो साल की हो गई हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा छुपाकर रखा हुआ है। वह अपनी लाडली को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं।

anushka

फिलहाल, आपको अनुष्का और विराट का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.