India-Pak मैच के बाद Anushka Sharma बेबी बंप छिपाती आईं नजर! एक्स्ट्रा केयर करते दिखे पति Virat

ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें सच हैं, क्योंकि हाल ही में वह एक ओवरसाइज़्ड ड्रेस में अपना बेबी बंप छिपाती नजर आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

India-Pak मैच के बाद Anushka Sharma बेबी बंप छिपाती आईं नजर! एक्स्ट्रा केयर करते दिखे पति Virat

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की दूसरी प्रेग्नेंसी की सभी अफवाहें सच लग रही हैं, क्योंकि हाल ही में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उनको अपना बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया। 14 अक्टूबर 2023 को अनुष्का को स्टेडियम में अपने पति विराट को चीयर करते हुए देखा गया था। मैच के बाद के एक अनदेखे वीडियो में हम अनुष्का का बेबी बंप देख सकते हैं, जिसे उन्होंने एक बड़ी व्हाइट ड्रेस में छिपाने की कोशिश की।

अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को छिपाती आईं नजर!

मैच के लिए अनुष्का ने व्हाइट कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट ड्रेस पहनी थी। मैच के बाद के एक अनदेखे वीडियो में हम विराट को अनुष्का का हाथ पकड़े हुए और उनकी एक्स्ट्रा केयर करते हुए देख सकते हैं। क्लिप में एक अन्य क्रिकेटर की पत्नी के साथ बातचीत के दौरान अनुष्का का बेबी बंप दिखाई दे रहा था। बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2021 में अपने पहले बेबी के रूप में बेटी वामिका का स्वागत किया था।

anushka

anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की उड़ीं खबरें 

पिछले महीने 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया था कि पिछली बार की तरह यह जोड़ी बाद में इस खबर को दुनिया के साथ शेयर करने की योजना बना रही है। सूत्र ने सार्वजनिक चकाचौंध से बचने के लिए अनुष्का की अपीयरेंस में कमी के बारे में भी बात की थी, जो सिर्फ एक संयोग नहीं है। 

anushka

सूत्र के हवाले से कहा गया था, ''अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह वे बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ खबर शेयर करेंगे। यह कोई संयोग नहीं है। अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं। उन्होंने जल्द ही एक घोषणा करने के वादे के साथ पैपराजी से अपनी तस्वीरें न क्लिक करने का अनुरोध किया है।''

अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

फिलहाल, आप अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.