Anushka Sharma पति Virat संग टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप

स्टार कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली को टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में देखा गया और उन्होंने अपने पारंपरिक लुक से महफिल लूट ली। हालांकि, एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश करती नजर आईं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anushka Sharma पति Virat संग टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में हुईं शामिल, दुपट्टे से छुपाया बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कथित तौर पर अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभिनेत्री और उनके पति विराट कोहली ने चल रही इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन फैंस जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। हाल के दिनों में, अनुष्का को अक्सर ढीले-ढाले कपड़ों में अपना बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया है, जिससे उनकी प्रेग्नेंसी रूमर्स को बल मिला है। एक बार फिर अभिनेत्री ने एक वीडियो में अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश की, तो इसने कई लोगों का ध्यान खींच लिया।

टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में शामिल होने पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

11 नवंबर 2023 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया की दिवाली पार्टी में पहुंचते हुए देखा गया। अपने ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए चलते दिखाई दिए। विराट ने ब्लैक कलर की पैंट के साथ ग्रीन कलर का एम्बेलिश्ड कुर्ता पहनकर महफिल लूट ली। उनके हाथ में कॉफी मग भी था।

anushka sharma

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अनुष्का शर्मा ने दुपट्टे से छुपाया अपना बेबी बंप

नेकलाइन और स्लीव्स पर जरी की कढ़ाई वाले पिंक सूट में अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था और अपने लुक को पूरा करने के लिए खुले बाल, ग्लैम मेकअप और इयररिंग्स चुनी थी। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह यह थी कि उनको अपने पर्पल कलर के दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छिपाते हुए देखा गया था। एक बार फिर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी और वीडियो उसी का सबूत है।

anushka sharma

जब Anushka Sharma पति Virat को चीयर करने के लिए पहुंचीं बेंगलुरु, ओवरसाइज्ड शर्ट में छिपाया बेबी बंप। झलक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

9 नवंबर 2023 को भारत बनाम नीदरलैंड मैच से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेंगलुरु में एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताया। एक सोशल मीडिया यूजर ने 'रेडिट' पर इसका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट और अनुष्का एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपने होटल के हॉलवे में चलते नजर आ रहे थे।

anushka sharma

अनुष्का ने एक ब्लैक कलर की ओवरसाइज्ड ड्रेस पहनी थी और अपने लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप व खुले बालों का चयन किया था। वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था, जिससे साबित हो रहा था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया था, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी थी। इसे देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ

विराट और अनुष्का ने कई वर्षों की डेटिंग के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। अपनी बेटी की प्राइवेसी के लिए विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें शेयर करने से बचते हैं। अब खबर है कि कपल के परिवार में जल्द ही नया सदस्य आने वाला है।

anushka sharma

जब Virat ने सेकेंड प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच Vamika की बेस्ट मॉम होने के लिए की पत्नी Anushka की थी तारीफ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट अपीयरेंस के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.