क्या Anushka Sharma-Virat Kohli दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स? लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

क्या Anushka Sharma-Virat Kohli दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स? लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बी-टाउन के स्टार कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से फैंस को इम्प्रेस करने और कपल गोल्स देने में कभी फेल नहीं होते हैं। 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। तब से कपल अपनी बेटी के साथ पैरेंटहुड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पैरेंट्स

'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कपल कुछ समय बाद अपनी 'गुड न्यूज' को दुनिया के साथ शेयर करेगा। सूत्र ने कहा, "अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पिछली बार की तरह, वे (विराट और अनुष्का) बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ यह खबर साझा करेंगे।"

anushka sharma

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि इस कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलों से बचने के लिए पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रही हैं। इसके बारे में और विस्तार से बताते हुए सूत्र ने कहा, "यह कोई संयोग नहीं है। अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं।"

विराट और अनुष्का के एक अन्य करीबी सूत्र ने कहा कि अनुष्का और विराट को हाल ही में एक प्रसूति क्लिनिक के बाहर देखा गया था और उन्होंने पैपराजी से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट न करने का अनुरोध किया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लवबर्ड्स ने शटरबग्स से वादा किया है कि वे जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करेंगे। सूत्र ने बताया, "उन्होंने जल्द ही एक घोषणा करने के वादे के साथ पैपराज़ी से उनकी तस्वीरें पब्लिश न करने का अनुरोध किया था।"

anushka sharma

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

अनुष्का और विराट का गणपति उत्सव

इस साल अनुष्का और विराट ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था। लवबर्ड्स ने अपने घर पर एक प्राइवेट गणपति उत्सव की मेजबानी की थी, जिसकी तस्वीरें वाकई बेहद प्यारी थीं। पूजा के पहले दिन के लिए अनुष्का ने येलो कलर की रेशम की साड़ी चुनी थी, जिसमें ब्रॉड रेड बॉर्डर था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड ज्वेलरी, मिनिमल मेकअप, बिंदी और स्लीक बन से कंप्लीट किया था। वहीं, विराट सफेद कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

anushka sharma

Anushka Sharma ने गणपति पूजा के लिए पहनी 1.46 लाख रुपए की अनारकली, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब विराट ने मदर्स डे पर शेयर की अनुष्का और बेटी वामिका की फोटो

विराट अपनी प्यारी पत्नी अनुष्का पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उदाहरण के लिए, 14 मई 2023 को क्रिकेटर ने अपने इंस्टा हैंडल पर तीन मनमोहक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थीं। हालांकि, यह अनुष्का का अपनी बेटी वामिका के साथ बिताया अनमोल पल था, जिसने हमारा ध्यान खींचा था। पहली तस्वीर में अभिनेत्री को अपनी बेटी को गोद में लिए हुए देखा गया था। तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था, "हैप्पी मदर्स डे @anushkasharma।"

anushka sharma

anushka sharma

anushka sharma

जब Anushka Sharma ने Virat-Vamika संग लंदन वेकेशन की झलकियां की थीं शेयर, सैर करती दिखी थी फैमिली, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें विराट और अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। तो इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.