Amala Paul ने शादी के 1 महीने बाद की प्रेग्नेंसी की घोषणा, को-ऑर्ड सेट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने शादी के दो महीने के भीतर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Amala Paul ने शादी के 1 महीने बाद की प्रेग्नेंसी की घोषणा, को-ऑर्ड सेट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने नवंबर 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी रचाई थी। अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके सभी को सरप्राइज कर दिया है। जी हां, अमाला प्रेग्नेंट हैं और यह कपल अपनी दूसरे महीने की सालगिरह पर इस खुशखबरी का जश्न मना रहा है। बता दें कि जगत ने अमाला को उनके बर्थडे के वेकेशन पर प्रपोज किया था और यह सबसे यादगार प्रपोजल था, जो आज भी उनके लाखों फैंस के दिलों में बसा हुआ है।

अमाला पॉल ने शादी के दो महीने के भीतर की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

3 जनवरी 2023 को अमाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति जगत के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर एक एडिटेड फोटो थी, जिसमें जगत के दिल में अमाला की तस्वीर थी, जबकि वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही थीं। अमाला रेड कलर के को-आर्ड सेट में सजी हुई थीं और समुद्र तट के किनारे पोज देते समय वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक अन्य तस्वीर में हम अमाला और जगत को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही अमाला ने लिखा, "अब मुझे पता है कि आपके साथ 1+1=3 है!"

amala

amala

अमाला पॉल और जगत ने नवंबर 2023 में रचाई थी शादी

अमाला और जगत ने 5 नवंबर 2023 को कोच्चि में एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई थी। शादी के लिए अमाला ने हैवी एम्बेलिश्ड वाला लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था। ड्रेस में जलपरी जैसी झलक दिख रही थी और वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर, जगत ने मैचिंग कलर की शेरवानी चुनी थी।

amala

शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अमाला पॉल की परेशानी भरी पहली शादी

अमाला के अतीत के बारे में बात करें, तो फिल्म 'देइवा थिरुमगल' में काम करने के दौरान उन्हें निर्देशक एएल विजय से प्यार हो गया था। वे 2014 में चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, उनके रिश्ते में खटास आ गई थी और 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। इसके बाद, 2017 में उन्हें तलाक मिल गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाला और उनके ससुराल वालों के बीच मतभेद थे। 

amala

अमॉला पाल की सगाई की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी अमाला और जगत को उनकी नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.