Amala Paul ने पति संग शेयर कीं मैटरनिटी शूट की तस्वीरें, व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में, एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Amala Paul ने पति संग शेयर कीं मैटरनिटी शूट की तस्वीरें, व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने नवंबर 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ दूसरी शादी रचाई थी। उसके 2 महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तब से वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी एंजॉय कर रही हैं। अब हाल ही में, उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक और चेहरे की चमक देखने लायक है। 

अमाला पॉल ने शेयर कीं अपने मैटरनिटी फोटोशूट की झलकियां

13 जनवरी 2024 को एक्ट्रेस अमाला पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति जगत के साथ एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट में अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो में अमाला और जगत कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। डीप नेकलाइन वाली व्हाइट मैक्सी ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप, खुले बाल और ब्लू फेदर फंकी इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। हालांकि, ये उनके चेहरे की चमक थी, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। वहीं, उनके पति बेज शर्ट में नजर आ रहे थे।

AMALA PAUL

अगली फोटो में अमाला अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, लास्ट फोटो में उनके पति भी अपने टमी को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ होने वाली मां ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “क्या आप जानते हैं? रिसर्च से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान एक पुरुष का पेट लगभग उसकी पत्नी जितना ही बढ़ता है! अब मिथकों को तोड़ने का समय है। यह समय सिर्फ 'वह गर्भवती है' कहने का नहीं, बल्कि 'हम गर्भवती हैं!' कहने का है। क्षमा करें पतिदेव।"

AMALA PAUL

AMALA PAUL

अमाला पॉल की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने अपने नोट में फैंस से इस पर अपने विचार साझा करने के लिए भी कहा। उन्होंने लिखा, “यदि आप शेयर प्रेग्नेंसी बंप्स की क्रांतिकारी अवधारणा के साथ हैं, तो उस दिल के बटन को दबाएं। नीचे कमेंट सेक्शन में अपने विचार लिखें।” 

अमाला पॉल और जगत ने नवंबर 2023 में रचाई थी शादी

बता दें कि अमाला और जगत ने 5 नवंबर 2023 को कोच्चि में एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई थी। शादी के लिए अमाला ने लैवेंडर कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। ड्रेस में जलपरी जैसी झलक दिख रही थी और वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर, जगत ने मैचिंग कलर की शेरवानी चुनी थी।

AMALA PAUL

शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अमाला पॉल की पहली शादी

अमाला की पहली शादी की बात करें, तो फिल्म 'देइवा थिरुमगल' में काम करने के दौरान उन्हें निर्देशक एएल विजय से प्यार हो गया था। वे 2014 में चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी। इसके बाद, 2017 में उन्होंने ऑफिशियली तलाक ले लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाला और उनके ससुराल वालों के बीच मतभेद थे। 

AMALA PAUL

अमाला पॉल की सगाई की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अमाला पॉल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अगली बार फिल्म 'आदुजीविथम' में दिखाई देंगी। फिलहाल, आपको अमाला के मैटरनिटी फोटोशूट की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.