Sakshi Dhoni ने अर्पिता-आयुष के ईद बैश में छिपाया टमी, नेटिजंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

हाल ही में, एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी से क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे रहे हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sakshi Dhoni ने अर्पिता-आयुष के ईद बैश में छिपाया टमी, नेटिजंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

ईद हो या दिवाली, बॉलीवुड में हर त्योहार का जश्न देखने लायक होता है। हाल ही में, सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके जीजा व एक्टर आयुष शर्मा ने ईद की ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसमें तमाम बड़े सितारे नजर आए। इनमें से एक इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी थीं, जो पार्टी में बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ पहुंची थीं और सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। 

अर्पिता-आयुष की पार्टी में बेटी जीवा संग पहुंचीं साक्षी धोनी

22 अप्रैल 2023 की रात को अर्पिता खान और आयुष द्वारा उनके घर पर होस्ट की गई पार्टी में यूं तो कई बड़े सितारे पहुंचे थे, लेकिन सबकी निगाहें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी पर ठहर गईं, जो अपने ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, इस दौरान साक्षी थोड़ी जल्दी में दिखाई दीं और पैपराजी को बिना पोज दिए ही वेन्यू के अंदर चली गईं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईद की पार्टी के लिए साक्षी ने क्रीम कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। सिंपल मेकअप और खुले बालों में साक्षी हमेशा की तरह काफी प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जीवा भी व्हाइट कलर की एथनिक ड्रेस में क्यूट दिख रही थीं। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ जूते पहने थे, जो निश्चित ही कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें पहनाए गए थे। 

ziva

नेटिजंस ने लगाए साक्षी धोनी की प्रेग्नेंसी के कयास

जैसे ही सोशल मीडिया पर साक्षी धोनी का यह वीडियो सामने आया, नेटिजंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। दरअसल, वीडियो में वह अपने टमी को दुपट्टे से कवर करती हुई दिखाई दीं, जिसकी वजह से फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि कहीं साक्षी प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'वह अपने पेट को क्यों छिपा रही हैं और वियर्ड एक्सप्रेशंस दे रही हैं। पक्का वह प्रेग्नेंट हैं।' यहां देखें कमेंट्स।

sakshi dhoni

sakshi dhoni

sakshi dhoni

वहीं, कुछ नेटिजंस ने जीवा के बड़े होने पर आश्चर्य भी जताया। ज्यादातर यूजर्स इस बात से हैरान थे कि माही की लाडली कितनी बड़ी हो गई हैं, वहीं कुछ ने उन्हें क्यूट बताया और स्टार किड पर अपना प्यार बरसाया। यहां देखें कमेंट्स। जब एमएस धोनी ने बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी को कैसे किया था प्रपोज? जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ziva

ziva

ziva

जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। शादी के करीब 5 साल बाद कपल ने 6 फरवरी 2015 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी जीवा सिंह धोनी का स्वागत किया था। तब से कपल अपनी बेटी के साथ पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। 

sakshi dhoni

फिलहाल, साक्षी की प्रेग्नेंसी के इन कयासों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.