MS Dhoni की पत्नी Sakshi ने 'CSK' की जीत के बाद फैमिली फोटो की शेयर, फ्लोरल ड्रेस में दिखीं सुंदर

आईपीएल में 'चेन्नई सुपर किंग्स' की भारी जीत के बाद साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा हैंडल से पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

MS Dhoni की पत्नी Sakshi ने 'CSK' की जीत के बाद फैमिली फोटो की शेयर, फ्लोरल ड्रेस में दिखीं सुंदर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। यह जोड़ी अपने अद्भुत बंधन के साथ फैंस को मंत्रमुग्ध करने में कभी फेल नहीं होती है। इसके अलावा, साक्षी अपने पति एमएस धोनी की ताकत हैं और वह अक्सर उन्हें सपोर्ट करते हुए क्रिकेट स्टेडियम में देखी जाती हैं। हाल ही में, जब उनके पति के नेतृत्व वाली टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' ने आईपीएल 2023 में भारी जीत हासिल की, तो उन्होंने मैदान से एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है। 

'CSK' की जीत के बाद साक्षी धोनी ने फैमिली फोटो की शेयर

30 मई 2023 को साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'इंडियन प्रीमियर लीग 2023' में 'चेन्नई सुपर किंग्स' की भारी जीत के बाद एक क्यूट फैमिली फोटो शेयर की। तस्वीर में वह अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ नजर आ रही हैं। कैप्टन कूल पीली जर्सी में अपनी मुस्कान बिखेरते हुए साक्षी और जीवा के साथ पोज देते हुए बेहद खुश दिखे।

sakshi dhoni

मैच के लिए साक्षी ने व्हाइट कलर की खूबसूरत फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस चुनी थी। उन्होंने अपने लुक को स्लीक चेन, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ निखारा था। वहीं, उनकी बेबी गर्ल जीवा फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक में काफी प्यारी लग रही थीं।

sakshi dhoni

जब अर्पिता खान-आयुष शर्मा की ईद पार्टी में साक्षी ने दुपट्टे से छुपाया था टमी

पिछले कुछ समय से साक्षी की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। 23 अप्रैल 2023 को साक्षी धोनी को सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष की ईद पार्टी में देखा गया था। इस दौरान वह तस्वीरों के लिए नहीं रुकीं और जल्दी से ज़ीवा के साथ इवेंट वेन्यू में एंट्री कर गई थीं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस ने साक्षी को दुपट्टे की मदद से अपना पेट छुपाने की कोशिश करते हुए स्पॉट किया था।

sakshi dhoni

पार्टी के लिए साक्षी ने मैचिंग दुपट्टे के साथ क्रीम कलर की जैकेट-स्टाइल अनारकली आउटफिट चुना था। वहीं, जीवा ने स्पोर्ट्स शूज के साथ कम्फर्टेबल कुर्ता पहना हुआ था। टमी छुपाने के लिए नेटिजंस ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए थे। यहां क्लिक करके देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।  

Ziva Dhoni ने 'CSK' की जीत के बाद डैड MS Dhoni को लगाया गले, ट्रॉफी के साथ पोज देते फोटो आई सामने। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको साक्षी द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.