जब अपनी लाडली बेटी जीवा को भीड़ से बचाते दिखे थे महेंद्र सिंह धोनी, देखें पिता-पुत्री की क्यूट फोटो

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ एक थ्रोबैक फोटो सामने आई है। आइए देखते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

जब अपनी लाडली बेटी जीवा को भीड़ से बचाते दिखे थे महेंद्र सिंह धोनी, देखें पिता-पुत्री की क्यूट फोटो

हर पेरेंट का अपने बच्चे के लिए प्रोटेक्टिव होना आम बात होती है और अगर वो न्यू बॉर्न हो तो माता-पिता हर एक कदम और ज्यादा फूंक-फूंक कर रखते हैं। वो अपने बेबी की घर में केयर से लेकर बाहर जाने पर सभी चीजों से बचाने तक बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। अपने बच्चे को सेफ रखने का काम तब और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है, जब आप एक सेलिब्रिटी पैरेंट होते हैं क्योंकि मीडिया तब आपको और आपके बच्चे को क्लिक करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती है। यही वजह है कि, आजकल सेलिब्रिटी अपने बेबीज को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) बेटी जीवा (Ziva) के जन्म लेने के बाद से ऐसा करने में बखूबी सफल हुए हैं। इस बीच हमें दोनों की एक ऐसी फोटो मिली है, जो ये साबित करती है कि धोनी अपनी बेटी के लिए कितने प्रोटेक्टिव हैं।

पहले ये जान लीजिए कि साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेटर की पत्नी साक्षी सिंह धोनी की डिलीवरी होनी थी। लेकिन, नेशनल ड्यूटी को प्रायोरिटी देते हुए धोनी ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के डिलीवरी टाइम पर घर जाने से इंकार कर दिया था। इतना ही नहीं, धोनी इम्पोर्टेंट टूर्नामेंट में अपना फोन स्विच ऑफ रखते हैं, जिस वजह से उनकी फैमिली को ये गुड न्यूज सुनाने के लिए सुरेश रैना को कॉल करना पड़ा था। धोनी ने जो देश के लिए कुर्बानी दी है वो शायद चुकाई नहीं जा सकती और शायद यही वजह है कि उनकी बेटी जीवा जन्म के बाद से ही क्रिकेटर के फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं। 6 फरवरी 2015 को साक्षी ने जीवा को जन्म दिया था और तभी से कपल की लाइफ अपनी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। (ये भी पढ़ें: नलिनी जयवंत की लव लाइफ: 2 शादियों के बाद भी अंतिम समय में अकेली रह गई थीं एक्ट्रेस, ऐसी रही जिंदगी)

अब आपको दिखाते हैं धोनी और जीवा की वो फोटो। दरअसल, हमें दोनों की एक तस्वीर मिली है, जिसमें धोनी बेबी होल्डर पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस होल्डर में उन्होंने अंदर जीवा को कैरी किया हुआ है। उनके आस-पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीवा को भीड़ से बचाने के लिए धोनी ने ऐसा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लिटिल गर्ल को कसकर पकड़ा हुआ है और अपने हाथ से उसका चेहरा ढका हुआ है। उनके फेस के एक्सप्रेशन बयां कर रहे हैं कि जीवा को लेकर उस मौके पर धोनी कितने चिंतित हैं।

MS Dhoni With Newborn Ziva

जीवा अपने डैड के काफी क्लोज हैं और उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर कही जाती हैं। 9 सितंबर 2020 को साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें जीवा को धोनी का स्केच पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में साक्षी जीवा से पूछ रही हैं कि स्केच में कौन है, जिस पर जीवा रिप्लाई देती हैं, ‘पापा’। इसके बाद साक्षी कहती हैं ‘क्या आप श्योर हैं?’ जिस पर जीवा रिप्लाई देती हैं, ‘महेंद्र सिंह धोनी’। वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा था, “पापा की सबसे बड़ी फैन”। (ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि और बेटे राहुल व अक्षय के साथ की अनदेखी फोटो आई सामने)

एक बार ‘प्रिंट’ को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने उन बदलावों के बारे में बात की थी, जो जीवा उनकी जिंदगी में लाई हैं और कहा था, “ये काफी अलग फीलिंग है और मैं पर्सनली शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये एक इमोशन से भरी हुई है और मुझे एहसास होता है कि मैंने वाकई लाइफ में कुछ ज्यादा चीजें नहीं मिस की हैं, लेकिन जब मैं कुछ देर के लिए बाहर होता तो मैं जीवा को मिस करने लग जाता हूं। उतना नहीं कि ये मेरे क्रिकेट को प्रभावित करने लगे, लेकिन ऐसा पहली बार मुझे एहसास हुआ था कि मैं एक बार उसे फेसटाइम करके देख लूं कि वो क्या कर रही है।”

MS Dhoni and family

उन्होंने आगे कहा था, “ऐसा नहीं है कि हम काफी बातचीत करते हैं, वो काफी इंडिपेंडेंट हैं। वो काफी यंग और स्वतंत्र है। उसको अपने साथ ज्यादा लोग नहीं चाहिए होते हैं। मैंने भारत के लिए 12 सालों तक खेला है लेकिन ये मिसिंग वाली फीलिंग कभी नहीं आई थी। मुझे लगता है ये पितृत्व है जिस वजह से इसका मुझे एहसास होता है।” (ये भी पढ़ें: पिता रणधीर ने करीना के एक्स BF शाहिद कपूर का रखा था ये निकनेम, जानें क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?)

MS Dhoni and Ziva

फ़िलहाल, महेंद्र सिंह धोनी जीवा से बहुत प्यार करते हैं। तो आपको धोनी और जीवा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-  Sakshi DhoniZivaCSK)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.