जब MS Dhoni ने अपनी बेटी का नाम 'Ziva' रखने की वजह का किया था खुलासा, बताया था अर्थ

एक बार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के नाम का अर्थ बताया था, साथ ही इसे चुनने की वजह का भी खुलासा किया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब MS Dhoni ने अपनी बेटी का नाम 'Ziva' रखने की वजह का किया था खुलासा, बताया था अर्थ

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी भी स्थिति को शांति से हैंडल करने के लिए मशहूर हैं, इसलिए उन्हें उनके करोड़ों फैंस कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं। धोनी क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट की दुनिया में धोनी ने कई रिकॉर्ड तोड़े व बनाए, कई ट्रॉफियां जीतीं और अनगिनत पुरस्कार हासिल किए हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साक्षी सिंह रावत से शादी की है और कपल को एक बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Dhoni) का आशीर्वाद प्राप्त है।

एमएस धोनी ने साक्षी सिंह रावत के साथ 4 जुलाई 2010 को उत्तराखंड के देहरादून में एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे और कई मुलाकातों के बाद, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। अपने प्यार को एक कदम आगे ले जाते हुए कपल ने शादी करने का फैसला किया। शादी करने के करीब 5 साल बाद 6 फरवरी 2015 को माही और साक्षी ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है।

dhoni

जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी का नाम 'जीवा' रखने की बताई थी वजह

यह साल 2019 की बात है, जब महेंद्र सिंह धोनी को डिजिटल भुगतान के साथ छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए 'मास्टरकार्ड इंडिया' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान, एमएस धोनी ने अपनी बेटी जीवा के बारे में भी ढेर सारी बातें की थीं और उस वजह का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'जीवा' क्यों रखा है। 

जब क्रिकेटर से पूछा गया कि उन्होंने अपनी बच्ची के लिए जीवा नाम क्यों चुना? इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने साझा किया था कि उन्होंने फेमस अमेरिकी टेलीविजन शो 'एनसीआईएस' से यह नाम चुना है। क्रिकेटर ने साझा किया कि शो में एक फीमेल कैरेक्टर का नाम 'जीवा डेविड' था, जो उन्हें काफी पसंद आया था और काफी छोटा भी था। उन्होंने आगे बताया था कि यह एक हिब्रू नाम है, जिसमें 'जीवा' का अर्थ 'प्रकाश' है। 

dhoni

जीवा के नाम का मतलब बताते हुए धोनी ने कहा था, "यह (ज़ीवा) एक हिब्रू नाम है। मूल रूप से, इसका अर्थ प्रकाश है। हमने इसे एक टीवी शो से चुना है। 'एनसीआईएस' नाम का एक शो हुआ करता था, मुझे नहीं पता कि आप में से कितने लोगों ने इसे देखा है। इसमें एक कैरेक्टर था, जिसका नाम जीवा था। मुझे हमेशा छोटे नाम पसंद थे, जो बहुत भारी नहीं होते।"

महेंद्र सिंह धोनी की अपनी नवजात बेटी जीवा के साथ फोटो

6 फरवरी 2015 को ज़ीवा के जन्म के कुछ दिनों बाद, एमएस धोनी और साक्षी को उनकी नवजात बच्ची के साथ हवाई अड्डे पर देखा गया था। फोटो में, तत्कालीन न्यू मॉम-डैड साक्षी और धोनी कैमरों के लिए पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे थे। फोटो में धोनी अपनी बेटी को एक बेबी क्लॉथ में पकड़े हुए नजर आ रहे थे। यह फोटो एमएस धोनी के जीवन की अभी तक की सबसे यादगार तस्वीरों में से एक है।

dhoni

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को कैसे किया था प्रपोज? खुद क्रिकेटर ने किया था खुलासा, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको जीवा के नाम का अर्थ कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.