साक्षी धोनी ने न्यू-ईयर पर शेयर किया क्यूट वीडियो, आतिशबाजी का लुत्फ उठाते दिखे धोनी-जीवा

हाल ही में, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ न्यू-ईयर की आतिशबाजी को एंजॉय करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

साक्षी धोनी ने न्यू-ईयर पर शेयर किया क्यूट वीडियो, आतिशबाजी का लुत्फ उठाते दिखे धोनी-जीवा

पूरी दुनिया आज यानी 1 जनवरी 2023 को नए साल के जश्न में डूबी हुई है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही और उनकी बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) नए साल की आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

dhoni

साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर सभी को न्यू-ईयर विश किया है। वीडियो में देखा जा सकता है महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा नए साल के स्वागत के लिए हो रही आतिशबाजी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां माही नेवी ब्लैक कलर की शर्ट में डैशिंग लग रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी जीवा ब्लैक कलर के पोल्का डॉट्स वाली व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में 'हैप्पी न्यू ईयर' लिखा है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, जीवा के इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था, जो क्रिसमस सेलिब्रेशन का था। इस वीडियो में हमें स्नोफॉल से लेकर क्रिसमस की डेकोरेशन तक की झलकियां देखने को मिली थीं। वीडियो में जीवा बर्फ में खेलती हुईं, सेंटा क्लॉज के फेस पर ड्राइंग करती हुई और स्नोटॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ziva dhoni

सोशल मीडिया पर जीवा सिंह धोनी का है काफी क्रेज

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी एक झलक सामने आती ही वायरल हो जाती है। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और वह अभी सात साल की ही हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में ही उनका काफी बड़ा फैनबेस बन गया है। उनका अपना एक सोशल मीडिया अकाउंट है, जिसके जरिए वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।  

ziva singh dhoni

फिलहाल, आपको साक्षी द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.