जीवा सिंह धोनी ने फैमिली संग एंजॉय किया क्रिसमस डे, बर्फ में खेलती दिखीं माही की बिटिया रानी

हाल ही में, पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्रिसमस डे पर बर्फ में खेलती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जीवा सिंह धोनी ने फैमिली संग एंजॉय किया क्रिसमस डे, बर्फ में खेलती दिखीं माही की बिटिया रानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) एक पॉपुलर स्टार किड हैं। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। जीवा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और उनका अपना एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिससे उनकी फोटोज और वीडियोज शेयर की जाती हैं। हाल ही में, जीवा के इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह क्रिसमस के मौके पर जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। 

ziva

जीवा ने फैमिली संग मनाया क्रिसमस

जीवा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें हमें क्रिसमस सेलिब्रेशन की अलग-अलग मौके की खूबसूरत झलकियां देखने को मिलती हैं। वीडियो की शुरुआत जीवा से होती है, जो एक ग्रे कलर का स्नो सूट पहने हुए काफी क्यूट लग रही हैं। वीडियो में वह बर्फ में खेलती हुईं, स्नोटॉय के साथ पोज देती हुई, अपनी मॉम साक्षी के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए और सेंटा क्लॉज के फेस पर ड्राइंग करते हुए देखी जा सकती हैं। वीडियो में हमें महेंद्र सिंह धोनी भी दिखाई देते हैं, जो खाने की टेबल को सजाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गई है। 

ziva

ziva

ziva

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इससे पहले, जीवा के इंस्टा अकाउंट से ही एक फोटो भी शेयर की गई थी, जिसमें जीवा बड़े से क्रिसमस ट्री के सामने खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रही थीं। फोटो में देखा जा सकता है क्रिसमस ट्री को बेहद शानदार तरीके से सजाया गया है, वहीं उसके आस-पास की सजावट भी देखने लायक है। एमएस धोनी ने बेटी जीवा का क्यूट वीडियो किया था शेयर, छोटी बत्तखों के साथ मस्ती करती दिखी थीं लाडली, देखें वीडियो

ziva

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं जीवा सिंह धोनी

जानकारी के बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। अभी जीवा सिर्फ सात साल की हैं, लेकिन वह अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके पास उनका अपना वैरिफाइड इंस्टा अकाउंट है, जिस पर अक्सर जीवा के वीडियोज और तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जो आते ही वायरल हो जाती हैं। 

ziva

फिलहाल, आपको जीवा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.