Amala Paul को बर्थडे पर अपने BF Jagat Desai से मिला सरप्राइज वेडिंग प्रपोजल, देखें वीडियो

मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमाला पॉल को उनके बर्थडे पर उनके लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई से एक ड्रीमी वेडिंग प्रपोजल मिला। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Amala Paul को बर्थडे पर अपने BF Jagat Desai से मिला सरप्राइज वेडिंग प्रपोजल, देखें वीडियो

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) प्यार को एक और मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, अमाला पॉल को उनके बर्थडे पर लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला। बता दें कि अमाला पॉल की पहली शादी एएल विजय से हुई थी। हालांकि, शादी के तीन साल बाद दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अमाला अभी भी शादी में विश्वास रखती हैं और ऐसा लगता है कि वह जल्द ही अपनी दूसरी शादी की योजना बनाएंगी।

अमाला पॉल को मिला सरप्राइज वेडिंग प्रपोजल

26 अक्टूबर 2023 को अमाला ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसने उन्हें अपने सरप्राइज प्रपोजल से हैरान कर दिया। जगत ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में हम जगत को कुछ डांसर्स के साथ डांस करते हुए देख सकते हैं और बाद में अमाला भी उनके साथ शामिल हो गईं। यही वह पल था, जब जगत अपनी गर्लफ्रेंड अमाला को प्रपोज करने के लिए घुटने के बल बैठे और वह बहुत हैरान दिखीं। इसके बाद अमाला ने किस के साथ उनका प्रपोजल स्वीकार किया।

Amala Paul

Amala Paul

रजनीकांत से नयनतारा तक, इन साउथ सुपरस्टार्स के असली नामों को नहीं जानते होंगे आप, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जश्न के लिए अमाला पिंक कलर के को-आर्ड सेट में सजी हुई थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। घुंघराले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। दूसरी ओर, जगत भी हैंडसम लग रहे थे। उन्हें व्हाइट कलर की टी-शर्ट और येलो कलर की जैकेट के साथ देखा गया। वीडियो के साथ जगत ने लिखा, "मेरी जिप्सी रानी ने 'हां' कहा #वेडिंगबेल्स, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।"

Amala Paul

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एएल विजय के साथ अमाला की परेशानी भरी शादी

अमाला के अतीत के बारे में बात करें, तो फिल्म 'Deiva Thirumagal' में काम करने के दौरान उन्हें निर्देशक एएल विजय से प्यार हो गया था। वे साल 2014 में चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, उनके रिश्ते में खटास आ गई और साल 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी और 2017 में उन्हें तलाक मिल गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमाला और उनके ससुराल वालों के बीच मतभेद थे।

Amala Paul

अल्लू अर्जुन से प्रभास तक, ये साउथ इंडियन स्टार्स विज्ञापन के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस, जानने के लिए यहां क्लिक करें

जब अमाला के तलाक के लिए रजनीकांत के दामाद धनुष को ठहराया गया था जिम्मेदार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएल विजय के पिता अल अजगप्पन ने साउथ स्टार धनुष पर अमाला और विजय की शादी को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने खुलासा किया था कि अमाला ने अपनी शादी के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन धनुष ने अपनी फिल्म के लिए अभिनेत्री से संपर्क किया था, जो उनके पूर्व पति के साथ उनके मतभेद का कारण बन गया था। हालांकि, जल्द ही अमाला ने स्थिति साफ कर दी थी और खुलासा किया था कि तलाक एक व्यक्तिगत निर्णय था और किसी से प्रभावित नहीं था।

Amala Paul

जब साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने EX-बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया था धोखाधड़ी का केस, जानें पूरा मामला

फिलहाल, आप अमाला के ड्रीमी प्रपोजल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.