विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, सिंदूर लुक में चूड़ा पहने आईं नजर

एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने हाल ही में, अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, सिंदूर लुक में चूड़ा पहने आईं नजर

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में धमाकेदार एक्टिंग से लोगों का दिल में खास जगह बनाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) को करीब 6 साल तक डेट करने के बाद 18 फरवरी 2022 को शादी के सात फेरे लिए थे। मौजूदा समय में दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में, शीतल ने अपने मैरिड लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो लोगों के दिल जीत रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

vikrant sheetal

पहले तो ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट किया था। साल 2019 में सगाई करने के बाद दोनों ने फरवरी 2022 में हिमाचल प्रदेश जाकर प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। हालांकि, अब वो मुंबई वापस आ चुके हैं। इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी वेडिंग की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। 

vikrant sheetal

इसी क्रम में 27 फरवरी 2022 को शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो अपना सिंदूर और चूड़ा भी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए शीतल ने कैप्शन में लिखा है, ''कृपया मेरे न्यूली मैरिड फीवर को क्षमा करें।'' य​हां देखें फोटोज।

sheetal vikrant

इन फोटोज में शीतल हरे रंग के कुर्ते और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।

sheetal vikrant

sheetal vikrant

इससे पहले, 24 फरवरी 2022 को शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने 'गृह प्रवेश' सेरेमनी और 'पहली रसोई' की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के गृह प्रवेश रस्म से पहली रसोई तक की झल​क देखी जा सकती है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना सिंदूर और चूड़ा भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं।

sheetal vikrant

sheetal vikrant

19 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। अपनी शादी में जहां शीतल रेड कलर के लहंगे, यूनिक स्कर्ट और लाल चुन्नी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा था, ''सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। शीतल एवं विक्रांत 18.02.2022।''

sheetal vikrant

फिलहाल, आपको शीतल ठाकुर की नई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit -Sheetal Thakur)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.