'नमक इस्क का' फेम शीतल तिवारी ने लॉन्गटाइम BF कृष वारिंगे संग की कोर्ट मैरिज, देखें वेडिंग फोटोज

टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष वारिंगे से कोर्ट मैरिज कर ली है। यहां देखिए उनकी शादी की तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'नमक इस्क का' फेम शीतल तिवारी ने लॉन्गटाइम BF कृष वारिंगे संग की कोर्ट मैरिज, देखें वेडिंग फोटोज

टीवी एक्ट्रेस शीतल तिवारी (Sheetal Tiwari) के लिए यह उत्सव का समय है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार कृष वारिंगे K(rish Waringe) संग शादी कर ली है। एक कोर्ट सेरेमनी में कपल ने हमेशा एक-दूजे के साथ रहने की प्रतिज्ञा ली। उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। शीतल ने टीवी शो 'नमक इस्क का' में अपने अभिनय के साथ प्रसिद्धि प्राप्त की है।

Sheetal Tiwari

शीतल ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया था कि, उनके परिवार ने कपल पर जल्द शादी के बंधन में बंधने का दबाव डाला था। इसलिए, उन्होंने जल्दबाजी में शादी की। हालांकि, उन्होंने कोर्ट मैरिज का विकल्प चुना था, क्योंकि उनके पास एक भव्य शादी की योजना बनाने का समय नहीं था।

Sheetal Tiwari

(ये भी पढ़ें- इस सब्यसाची दुल्हन ने डायमंड ज्वेलरी के साथ ढाया कहर, बच्ची ने भी पहनी ब्राइड की मैचिंग ड्रेस)

अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाली शीतल ने 25 अक्टूबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी नई जिंदगी की एक झलक साझा की। उन्होंने अपने पति कृष के हाथ पर मेहंदी लगे हाथ की एक तस्वीर पोस्ट की, और उन्होंने अपनी शादी की अंगूठियां दिखायीं। इसके ऊपर, उन्होंने 'हिच्ड हेवन' का स्टिकर जोड़ा। यहां देखें वो फोटो।

Sheetal Tiwari Wedding

हमने उनके फोटोग्राफर द्वारा उनके इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई शादी की तस्वीर पर भी नजर डाली। जिसे देखने के बाद पता चला कि, शादी के लिए शीतल ने गोल्डन जरी की कढ़ाई वाली लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी से एक्सेसराइज किया था। दूसरी ओर, दूल्हे राजा लाल रंग की शेरवानी में नेवी ब्लू रंग की स्लीवलेस जैकेट के साथ बहुत हैंडसम लग रहे थे।

Sheetal Tiwari Wedding

(ये भी पढ़ें- वो प्लस साइज़ दुल्हनें जिन्होंने अपनी शादी में पहने खूबसूरत अपारंपरिक आउटफिट्स)

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में शीतल ने अपनी लव स्टोरी बताई थी। उन्होंने बताया था कि, वह अपने बॉयफ्रेंड को सात साल से जानती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, "हम लगभग सात साल से फेसबुक पर दोस्त थे और अक्सर अपने दोस्तों से मिलते थे। उसकी तत्कालीन प्रेमिका भी हमारे ग्रुप का हिस्सा थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड से अलग हो गए और हमने नवंबर में चैट करना शुरू कर दिया। उन्होंने 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे को मुझे प्रपोज किया और मैंने एक्सेप्ट कर लिया। मुझे लगता है कि, हमारा साथ होना तय था।"

Sheetal Tiwari

वर्क फ्रंट की बात करें तो, शीतल आखिरी बार 'नमक इस्क का' शो में नजर आई थीं। फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको शीतल और उनके पति की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.