शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने खरीदी नई ब्रांडेड कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हाल ही में अपनी एक नई ब्रांड कार खरीदी है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने खरीदी नई ब्रांडेड कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इनमें से एक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी हैं। शिल्पा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में, शिल्पा शेट्टी ने अपनी नई कार खरीदी है, जिसका प्राइस सुनकर शायद आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, बी-टाउन की सफल अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बाजीगर’ से की थी। इस फिल्म में शिल्पा की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद उनका करियर आसमान छूने लगा था। शिल्पा ने हिंदी सिनेमा को बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने तलाकशुदा और लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ साल 2009 में शादी रचाई थी। शादी के 3 साल बाद इस कपल ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा की मां बनी हैं। (ये भी पढ़ें- क्या सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन से कर लिया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस के हालिया पोस्ट से फैंस हैरान)

अब बात करते हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लग्जरी कार की। दरअसल, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हाल ही में अपनी नई ब्रांडेड लग्जरी कार ‘Mercedes-Benz V-Class’ के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। पैपराजी के कैमरे में कैद हुई फोटो में देखा जा सकता है कि शिल्पा और राज अपनी न्यू ब्रांडेड कार के साथ ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा आप शिल्पा की मां को भी कार के अंदर बैठे हुए देख सकते हैं। उनकी ये महंगी कार किसी रॉयल्टी कार से कम नहीं है। (ये भी पढ़ें- पिता बनने के बाद नकुल मेहता ने दिया इंटरव्यू, नई जिम्मेदारियों पर कही ये बात)

उनकी लग्जीरियस कार के फीचर्स के बारे में बात करें, तो उनकी ब्लैक कार लुक वाइस बेहद क्लासी है। सीटिंग कंफर्टेबिलिटी भी बेस्ट है। इसके अलावा इस कार का इंजन भी काफी मजबूत है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये कार बहुत लाजवाब है, लेकिन इसकी कीमत सुनकर शायद आप हैरान हो जाएंगे और एक मिनट के लिए सोचेंगे कि इतने रुपए में आप अच्छा खासा घर खरीद लेंगे। इस कार की कीमत 71.10 लाख रुपये से लेकर 1.46 करोड़ रुपये तक है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को लग्जीरियस कार्स का बहुत शौक है, हालांकि इसके बाद बावजूद दोनों रियल लाइफ में काफी सिंपल हैं और हर छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढ लेते हैं। कुछ समय पहले एक झलक भी सामने आई थी, जब एक मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि राज और शिल्पा ने अपने 8 साल के बेटे वियान के लिए एक लैंबॉर्गिनी कार खरीदी है। इसके आर्टिकल का एक लिंक राज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर उस मैगजीन की जमकर क्लास लगाई थी। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘इतनी विश्वसनीय पत्रिका, लेकिन इतनी बुरी तरह से शोधित लेख! कृपया उल्लेख करें कि लैम्बो एक खिलौना थी या फिर लैम्बो कार। #Fakeness धीरे से थाली।’ (ये भी पढ़ें- संजय दत्त ने 12वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी मान्यता संग शेयर की खास फोटो, लिखा-'बहुत प्यार करता हूं')

फिलहाल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपने घर नई कार के आने से बेहद खुश हैं। तो आपको उनकी ये क्लासी कार कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- शिल्पा, विरल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.