Shilpa से Mira-Natasha तक ने Sunita Kapoor के घर की करवा चौथ पूजा, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग

करवा चौथ के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत तक ने अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की पूजा में हिस्सा लिया, जहां सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shilpa से Mira-Natasha तक ने Sunita Kapoor के घर की करवा चौथ पूजा, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग

आज यानी 1 नवंबर 2023 को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है, जो विवाहित हिंदू महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भला कैसे पीछे रह सकती हैं। हर साल की तरह इस बार भी एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर पर करवा चौथ की पूजा आयोजित की, जिसमें शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से लेकर नताशा दलाल तक शामिल हुईं। 

अनिल कपूर-सुनीता कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेशन का इनसाइड वीडियो

1 नवंबर 2023 को अनिल कपूर-सुनीता कपूर के घर करवा चौथ समारोह के लिए पहुंचने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुपरस्टार अनिल कपूर के घर के अंदर हो रहे उत्सव की एक झलक साझा की। वीडियो में सुनीता कपूर, शिल्पा शेट्टी, रीमा जैन (जो राज कपूर की बहन हैं) और निर्माता आकांक्षा मल्होत्रा ​​एक टेबल पर बैठकर रस्म में भाग लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

shilpa shetty

एक अन्य टेबल पर मीरा राजपूत, नताशा दलाल, माना शेट्टी और गीता बसरा को भी देखा जा सकता है। इस दौरान, ज्यादातर महिलाएं पिंक और रेड साड़ी में नजर आईं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, ''हैप्पी करवा चौथ लेडीज। सारी सावधानीपूर्वक योजना बनाने और सभी अनुष्ठानों को इतने प्यार से करने के लिए धन्यवाद @kapoor.sunita।” 

shilpa shetty

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पिंक साड़ी में खूबसूरत दिखीं शिल्पा शेट्टी

करवा चौथ के लिए शिल्पा शेट्टी ने रेड कलर के पैचवर्क पैटर्न वाली ट्रेडिशनल पिंक कलर की साड़ी और एक शानदार कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन कलर के चोकर, लाल चूड़ियां, मंगलसूत्र और सिन्दूर के साथ पूरा किया था। 

shilpa shetty

Kiara Advani-Krishna Mukherjee ने पहले करवा चौथ पर लगाई स्पेशल मेहंदी, Mira ने भी दिखाई झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें

लाल साड़ी में मीरा राजपूत दिखीं गॉर्जियस

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी करवा चौथ पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचते देखा गया। गोल्डन बॉर्डर वाली खूबसूरत लाल साड़ी और कानों में झुमके पहने मीरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट पोटली बैग के साथ कंप्लीट किया था।

mira

Sridevi से Mouni Roy तक: वो पॉपुलर एक्ट्रेसेस, जिन्होंने 'करवा चौथ' पर फ्लॉन्ट की खूबसूरत मेहंदी, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

नताशा दलाल लैवेंडर आउटफिट में आईं नजर

अन्य अभिनेत्रियों के विपरीत, वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने शाइनी व्हाइट कलर के ब्लाउज के साथ लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग केप स्टाइल की थी। पूजा के दौरान, उन्हें एक व्हाइट पर्स लिए हुए देखा गया। वैसे कहने की जरूरत नहीं, नताशा करवा चौथ के दिन काफी खूबसूरत लग रही थीं।

natasha

natasha dalal

Kiara-Parineeti से Athiya Shetty-Sonnalli Seygall तक: 7 एक्ट्रेसेस जो पहली बार मनाएंगी करवा चौथ, जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको किसका लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.