By Varsha Kharkhodia Last Updated:
पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की दुखद मौत ने दुनिया भर में सभी को झकझोर कर रख दिया था। उनके फैंस को आज भी यकीन नहीं है कि, वह अब नहीं रहे। उनका परिवार और फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। हाल ही में, दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे का टैटू बनवाया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, सिद्धू मूसे वाला पंजाबी गायक होने के साथ-साथ कांग्रेसी नेता भी थे। उनके लाखों प्रशंसक थे, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे हर कोई हैरान था। जवान बेटे की मौत के बाद उनके माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ गिर गया था। सिद्धू के पिता ही उनके सारे वर्क प्रोजेक्ट्स को हैंडल करते थे। ऐसे में इकलौते बेटे के जाने के बाद से वह सदमें में हैं और हर रोज अपने लाडले को याद करते रहते हैं।
(ये भी पढ़ें- ईशान खट्टर संग रिश्ते में होते हुए विजय देवरकोंडा संग डेट पर गई थीं अनन्या, खुद किया खुलासा)
अब आपको बताते हैं सिद्धू मूसे वाला के पिता द्वारा बनवाए गए टैटू के बारे में। दरअसल, 28 जुलाई 2022 को सिद्धू मूसे वाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दो स्टोरीज शेयर की गईं। पहली में सिद्धू मूसे वाला के पिता अपने बांह पर बेटे का टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में उनके हाथ पर दिवंगत बेटे के टैटू की झलक दिखाई दी। उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को अपने हाथ पर गुदवा लिया, जिससे वह हमेशा उनके करीब रहें।
सिद्धू मूसे वाला की मौत की बात करें तो, यह घटना तब हुई थी, जब पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक समेत 424 लोगों से सुरक्षा वापस ले ली थी। कथित तौर पर भगवंत मान सरकार द्वारा वीआईपी संस्कृति पर नकेल कसने की कवायद के बाद सुरक्षा वापस ले ली गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन से पूरा देश हिल गया था।
(ये भी पढ़ें- सामंथा ने मोटी रकम में खरीदा आलीशान बंगला, तलाक से पहले पूर्व पति चैतन्य संग यहीं रहती थीं एक्ट्रेस)
फिलहाल, सिद्धू मूसे वाला के पिता द्वारा बनवाए गए टैटू के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।