अनिल कपूर बेटी सोनम की गोद भराई में गेस्ट को निमंत्रण कार्ड संग देंगे गिफ्ट्स, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का 17 जुलाई 2022 को मुंबई में भव्य गोद भराई समारोह होगा। मेहमानों को भेजे जा रहे कार्ड्स काफी लैविश हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनिल कपूर बेटी सोनम की गोद भराई में गेस्ट को निमंत्रण कार्ड संग देंगे गिफ्ट्स, वीडियो आया सामने

बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए एकदम तैयार हैं। होने वाली मां सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं और हर मोमेंट को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी साझा कर रही हैं। जल्द ही मुंबई में उनके लिए एक भव्य गोद भराई समारोह का आयोजन होने वाला है।

Sonam Kapoor

सोनम अपने तीसरी ट्राइमेस्टर में हैं। हाल ही में, वह मुंबई लौटी हैं और अपने माता-पिता के घर पर समय बिता रही हैं। कपूर परिवार सोनम की गोद भराई का आयोजन करने में व्यस्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहा जा रहा था कि, सोनम कपूर के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर जल्द ही मुंबई में एक्ट्रेस की गोद भराई की मेजबानी करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, बोहो-थीम वाली गोद भराई 17 जुलाई 2022 को होगी और इसमें स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल होंगी।

(ये भी पढ़ें- गौरव तनेजा की गिरफ्तारी पर Zomato ने कसा तंज, तो ​​Youtuber ने दिया मजेदार जवाब)

Sonam Kapoor with father Anil Kapoor

अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर की गोद भराई की मेजबानी उनकी मौसी कविता सिंह के घर बैंडस्टैंड में कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि, ग्रैंड इवेंट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में, पैपराजी ने कपूर हाउस के बाहर मेहमानों को गोद भराई के लिए दिए जाने वाले फैंसी इनविटेशन कार्ड को स्पॉट किया। भव्य आमंत्रण कार्ड्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज को स्नैक्स, स्वीट्स समेत कई उपहार भी दिए जा रहे हैं। क्रीम कलर के रैपिंग पेपर में लिपटे इनविटेशन कार्ड काफी लैविश लग रहे थे।

Sonam kapoor Baby Shower

Sonam kapoor Baby Shower

इससे पहले ‘पिंकविला’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, सोनम की बेस्ट फ्रेंड और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता उनके बोहो-थीम वाले गोद भराई को डिजाइन करेंगी। मसाबा और सोनम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं और उनकी खूबसूरत दोस्ती टिनसेल टाउन में बहुत लोकप्रिय है।

Sonam kapoor with BFF Masaba Gupta

(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने पहना 1.2 लाख रुपए का ब्लैक को-ऑर्ड्स सेट, खुले बालों में दिखीं स्टनिंग)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सोनम कपूर की गोद भराई सेरेमनी काफी शानदार होने वाली है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.