Sonam Kapoor ने मां Sunita के बर्थडे पर Vayu संग फोटो की शेयर, Anil ने पत्नी को बताया- 'आशीर्वाद'

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता कपूर के बर्थडे पर उनके साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने भी अपनी पत्नी पर प्यार बरसाया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonam Kapoor ने मां Sunita के बर्थडे पर Vayu संग फोटो की शेयर, Anil ने पत्नी को बताया- 'आशीर्वाद'

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने पति व बेटे के साथ लंदन में हैं। जहां से वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। आज यानी 25 मार्च 2023 को एक्ट्रेस की मां सुनीता कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सोनम ने उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं।

sonam

सोनम कपूर ने मां सुनीता को विश किया बर्थडे

दरअसल, 25 मार्च 2023 को अपनी मां सुनीता कपूर के 58वें जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी मां को 'सर्वश्रेष्ठ नानी' कहा। सुनीता की एक तस्वीर में उन्हें अपने नाती वायु को अपनी बाहों में पकड़े हुए देखा ता सकता है, ठीक उसी तरह जैसे वह एक और तस्वीर में सोनम को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सोनम ने पिछले साल अगस्त में वायु को जन्म दिया था।

sonam

तस्वीरों के साथ अपनी मां को बधाई देते हुए सोनम ने लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे ममा, आपको सबसे ज्यादा प्यार। आपकी गोद में बैठकर और आपके प्यार व देखभाल से घिरे हुए, आपके प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं आपकी उपस्थिति में हमेशा एक बच्चे की तरह महसूस करूंगी और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। लव यू मम्मा। #bestnani #bestdogmom #bestmom #supermom #spiritualgangster #hostesswiththemostess #wifegoals #momgoals।”

sonam

sonam

​अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के बर्थडे पर लुटाया प्यार

अनिल कपूर ने भी एक मैसेज के साथ अपने इंस्टाग्राम पर सुनीता के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में जोड़े को एक पार्टी में टोस्ट उठाते हुए दिखाया गया है। दोनों की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी थी। अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

anil

इन फोटोज के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा है, "मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद, मेरी खूबसूरत पत्नी आज के दिन पैदा हुई थीं...! सुनीता, तुम्हारे साथ जीवन किसी सपने से कम नहीं रहा। एक सपना जो मैं हर दिन जीने के लिए भाग्यशाली हूं! मेरे सपने और हमेशा मेरे सपनों की साथी/दोस्त/पत्नी/लड़की बने रहने के लिए धन्यवाद...। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार!! @ kapoor.sunita।”

anil

रिया कपूर ने भी अपनी मां को विश किया बर्थडे

सुनीता के जन्मदिन के अवसर पर उनकी छोटी बेटी और निर्माता-स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'द क्रू' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन हैं। मुहूर्त शॉट से एक तस्वीर साझा करते हुए रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “क्या यह वास्तविक जीवन है !? पहला दिन मेरी नानी के आशीर्वाद के साथ @kapoor.sunita के जन्मदिन पर! जन्मदिन मुबारक हो मां मैं तुम्हारे बिना यहां नहीं हो सकती! मुझे तुमसे प्यार है!"

rhea

फिलहाल, हम भी सुनीता कपूर को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको सोनम द्वारा शेयर की गई बेटे वायु के साथ मां सुनीता की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.