Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के चेहरे की क्यूट झलक, देवर Anant Ahuja को विश किया बर्थडे

29 अक्टूबर 2023 को एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने देवर अनंत आहूजा को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की, जिसमें सोनम के बेटे वायु की झलक देखी जा सकती है। आइए दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sonam Kapoor ने दिखाई बेटे Vayu के चेहरे की क्यूट झलक, देवर Anant Ahuja को विश किया बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अच्छे फेज में हैं। वह अपने एक साल के बेटे वायु के साथ मदरहुड जर्नी को एंजॉय करते हुए अपने वर्क कमिटमेंट्स को भी अच्छे से पूरा कर रही हैं। इसके अलावा, वह अपने खास लोगों को उनके स्पेशल डे पर विश करना भी नहीं भूलती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने देवर अनंत आहूजा को बर्थडे विश करने के लिए उनकी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सोनम के बेटे वायु की भी झलक दिखी।

सोनम कपूर ने देवर को विश किया बर्थडे, बेटे वायु की दिखाई झलक

29 अक्टूबर 2023 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवर अनंत आहूजा को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में शेयर की गई फोटो में हम अनंत को एक किड्स स्टोरी बुक पढ़ते हुए देख सकते हैं, जबकि वायु अपने चाचू की गोद में बैठे हुए बड़े ध्यान से स्टोरी बुक को देख रहे हैं। फोटो में जहां अनंत ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं वायु येलो टी-शर्ट और सफेद मोजे में क्यूट लग रहे हैं।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक स्वीट सा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''सबसे अच्छे देवर को हैप्पी बर्थडे.. लव यू @ase_msb मुझे उम्मीद है कि वायु आपकी जिज्ञासा, दयालुता और सहानुभूति से सीखेगा। लव यू।"

सोनम कपूर की पोस्ट पर पति आनंद की प्रतिक्रिया

सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई पोस्ट से उनके पति आनंद आहूजा हैरान रह गए। प्यार करने वाले पति ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट आईज इमोजी ड्रॉप किए।

sonam kapoor

सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ

2018 में शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने करीब 4 साल बाद अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। तब से कपल अक्सर उसके साथ प्यारी झलकियां साझा करता रहता है।

Sonam Kapoor ने सादगी से मनाया था बेटे Vayu का पहला बर्थडे, पूजा से लेकर लंच टेबल तक की दिखाई थी झलक। देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोनम कपूर का वर्क फ्रंट 

सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री को हाल ही में शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' देखा गया था। सुजॉय घोष द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी नाम की साउथ कोरियाई फिल्म पर आधारित थी। इस फिल्म में लगभग चार वर्षों के बाद उनकी पहली भूमिका थी। इससे पहले, वह अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। इस समय वह अनुजा चौहान द्वारा लिखित उपन्यास 'बैटल फॉर बिटोरा' पर आधारित फिल्म पर काम करने में बिजी हैं।

sonam kapoor

जब Sonam Kapoor ने बेटे Vayu को पहली बार गोद में लेने का बयां किया अनुभव, इसे बताया 'अमेजिंग मोमेंट', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको सोनम द्वारा शेयर की गई अनंत और वायु की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.