सोनम कपूर ने मैटरनिटी शूट की फोटोज कीं शेयर, रानी की तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी शूट की फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सोनम कपूर ने मैटरनिटी शूट की फोटोज कीं शेयर, रानी की तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज के हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने 21 मार्च 2021 को अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, इसके बाद से ही वह गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

sonam kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर कुछ फिल्मों में काम करने के बाद साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी करके लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। शादी के चार साल बाद अब सोनम कपूर और आनंद आहूजा पैरेंट्स बनने वाले हैं। 

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह बनीं मां: बे​टे को दिया जन्म, पति हर्ष ने प्रेग्नेंसी शूट से शेयर की प्यारी फोटो

अब आइए आपको सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 4 अप्रैल 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम व्हाइट मखमली ड्रेस में किसी रानी की तरह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। यहां देखें तस्वीरें।

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने रिपीट की अपनी ड्रेस, एयरपोर्ट पर पति विक्की कौशल संग हाथों में हाथ डाले आईं नजर)

21 मार्च 2021 को सोनम कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तस्वीरों में उन्हें आनंद आहूजा के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ​कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की बेटी मीशा मां मीरा राजपूत संग फूल खरीदती आईं नजर, क्यूट दिखी मां-बेटी की जोड़ी)

फिलहाल, हमें तो सोनम कपूर के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें काफी अच्छी लगीं। वैसे, आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.