4 महीने की प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर! अगस्त 2022 में देंगी बच्चे को जन्म: रिपोर्ट

हाल ही में, एक मीडिया रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि, एक्ट्रेस सोनम कपूर चार महीने की प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

4 महीने की प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर! अगस्त 2022 में देंगी बच्चे को जन्म: रिपोर्ट

आज यानी 22 मार्च की सुबह एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी की घोषणा की कि, वह गर्भवती हैं। साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सोनम अपनी वेडिंग के चार साल बाद मां बनने वाली हैं।

sonam kapoor

'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर तीन महीने से अधिक की गर्भवती हैं। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया कि, "वास्तव में, वह चार महीने की गर्भवती हैं। इसलिए, वह करीब अगस्त 2022 में बच्चे को जन्म देंगी। वह हाल के दिनों में ज्यादा नहीं स्पॉट की गई हैं, और इसका मुख्य कारण यही था। कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को इसका एहसास हो गया था, लेकिन उन्होंने आज इसकी पुष्टि की है।" जानकारी के मुताबिक, पापा अनिल कपूर, मां सुनीता, भाई हर्ष और बहन रिया खुशी से पागल हैं और पहले से ही जश्न मना रहे हैं। 

Sonam Kapoor With Husband Anand

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर अपने चेहरे के रंग के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'टमाटर जैसा रेड क्यों है आपका फेस')

सोनम ने अपने इंस्टा हैंडल से मोनोक्रोम तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए इस खुशखबरी को शेयर किया है। फोटोज में जहां सोनम आनंद की गोद में लेटी हुई हैं और अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं। इसे शेयर करते हुए सोनम ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी)

पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब सोनम के फैमिली में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अभी तक वे सभी गलत साबित हुए हैं। खैर! इस बार एक्ट्रेस ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है। फिलहाल, हम भी सोनम और उनके पति आनंद आहूजा को बधाई देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.