Sonam Kapoor किंग चार्ल्स कोरोनेशन में स्पीच के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'ग्लोबल शर्मिंदगी'

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने एक स्पीच भी दी। हालांकि, इसके लिए अब वह ट्रोल हो गई हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sonam Kapoor किंग चार्ल्स कोरोनेशन में स्पीच के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'ग्लोबल शर्मिंदगी'

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के एक दिन बाद 7 मई 2023 को विंडसर कैसल में कोरोनेशन कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें सोनम कपूर ने स्पीच भी दी। हालांकि, अपनी स्पीच को लेकर अब वह काफी ट्रोल हो रही हैं।

किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम ने दी स्पीच

किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम एक ऑफ-शोल्डर फ्लोरल गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं, जिसे अनामिका खन्ना और एमिलिया विकस्टेड ने डिजाइन किया था। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया था। इवेंट में सोनम ने एक स्पीच भी दी, जिसकी शुरुआत उन्होंने 'नमस्ते' से की थी।

sonam kapoor

सोनम की स्पीच का वीडियो उनकी मां सुनीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने स्पीच देते हुए कहा, “हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हमारे इतिहास से सीखते हुए, हमारी विविधता से धन्य, हमारे मूल्यों से संचालित और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है। यहां राष्ट्रमंडल भर से अविश्वसनीय आवाजों का स्वागत किया जा रहा है।''

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोनम कपूर अपने भाषण के लिए हुईं ट्रोल

हालांकि, जैसे ही सोनम का वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस को न केवल उनकी स्पीच के लिए ट्रोल किया गया, बल्कि भारत को गुलाम बनाने वाले ब्रिटिश साम्राज्य का शुक्रिया अदा करने के लिए भी निशाने पर लिया गया। 

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''क्या उन्होंने अपने भाषण में हमें गुलाम बनाने और लूटने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य का शुक्रिया अदा किया। बस जानने के लिए उत्सुक।" वहीं, एक अन्य ने कहा, “यह शर्मनाक है। इवेंट में जाना ही अपने आप में काफी शर्मनाक था। ऐसा लग रहा है जैसे वह 5वीं कक्षा की अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता दे रही हैं।” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने इसे 'ग्लोबल शर्मिंदगी' बताया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

Sonam Kapoor ने डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कंट्रोल करने पर कहा- 'मैं अब पहले जैसी फील नहीं करती', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि इस स्टार स्टडेड कार्यक्रम में टॉम क्रूज, निकोल शेर्जिंगर और कुछ अन्य नामचीन हस्तियां भी शामिल हुई थीं। फिलहाल, सोनम की स्पीच पर हुई ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.