Sonnalli Seygall ने शेयर कीं पहली रसोई की झलकियां, फ्लॉन्ट किया अपना मंगलसूत्र और डायमंड रिंग

हाल ही में, नई दुल्हन सोनाली सहगल ने अपनी 'पहली रसोई' की कुछ झलकियां साझा की हैं। अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonnalli Seygall ने शेयर कीं पहली रसोई की झलकियां, फ्लॉन्ट किया अपना मंगलसूत्र और डायमंड रिंग

'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार आशीष सजनानी से शादी कर ली है। लवबर्ड्स ने 7 जून 2023 को अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए थे। सोनाली की शादी की झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और अब न्यूली-मैरिड ब्राइड सोनाली ने अपनी पहली रसोई से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

नई दुल्हन सोनाली सहगल ने अपनी पहली रसोई की दिखाई झलक

15 जून 2023 को सोनाली सहगल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पहली रसोई की कई झलकियां साझा कीं। बता दें कि यह शादी के बाद की रस्म है, जिसमें नवविवाहित दुल्हन को अपने ससुराल वालों के लिए मिठाई बनानी होती है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस रस्म पूरी करने के लिए ससुराल के लिए निकलती नजर आ रही थीं।

Sonnalli Seygall

वह ग्रे कलर के फ्लोरल-प्रिंटेड कुर्ते में खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें नेकलाइन पर ज़री का काम हुआ था। सोनाली ने इसे एम्बेलिश्ड दुपट्टा, डेवी मेकअप, मंगलसूत्र, चूड़ा, सगाई की अंगूठी और मांग में सिंदूर लगे हेयरडू के साथ पेयर किया था। तस्वीर को साझा करते हुए इसके ऊपर उन्होंने लिखा, "मैं जाने और अपना पहला हलवा बनाने के लिए तैयार हूं।"

सोनाली सहगल ने दिखाई पहली रसोई की झलकियां 

आगे की तस्वीर में सोनाली अपने ससुराल वालों के लिए मिठाई बनाती नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने लिखा, "कार्य प्रगति पर है।" अगली तस्वीर में सोनाली ने स्वादिष्ट सूजी के हलवे की झलक दिखाई, जो उन्होंने अपनी पहली रसोई में तैयार किया था। उन्होंने हलवे को कुछ सूखे मेवों से भी सजाया और यह देखकर हमारे मुंह में पानी आ गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "तदा।"

Sonnalli Seygall

Sonnalli Seygall

जब सोनाली ने अपने मेहंदी समारोह से झलकियां की थीं शेयर

12 जून 2023 को सोनाली ने अपने इंस्टा हैंडल से मेहंदी समारोह की झलकियों की एक सीरीज साझा की थी। समारोह के लिए दुल्हन ने एक मिनिमल, लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया था। उन्होंने पारंपरिक ग्रीन कलर को छोड़ एक वाइब्रेंट रेड एंड मस्टर्ड येलो वाले मिरर-वर्क शरारा सेट का विकल्प चुना था।

Sonnalli Seygall

उनका आउटफिट फेमस डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से था। सोनाली के मेहंदी आउटफिट में एक मस्टर्ड-टोंड शॉर्ट कुर्ती थी, जिसे उन्होंने एक भारी फ्लेयर्ड लाल शरारा के साथ जोड़ा था, जिसके चारों ओर मिरर-वर्क था। उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप, स्टड इयररिंग्स और शीश पट्टी के साथ पूरा किया था। वहीं, आशीष रेड कुर्ते और व्हाइट पायजामे में हैंडसम लग रहे थे।

सोनाली सहगल का वेडिंग लुक

अपनी शादी के दिन सोनाली ने भारी लहंगे को छोड़कर एक सिंपल साड़ी का विकल्प चुना था। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से लाइट पिंक कलर की शिफॉन की साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी में फ्लोरल थ्रेड एंब्रॉयडरी और छोटे-छोटे बीड्स लगे थे। इसे उन्होंने मैचिंग फुल-स्लीव ब्लाउज़, एक शीयर वेल, डायमंड और पन्ना ज्वेलरी, डेवी मेकअप व एक स्लीक बन के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर आशीष ने आइवरी कलर के बंदगला सूट में सोनाली को मैच किया था।

Sonnalli Seygall

Sonnalli Seygall-Ashesh Sajnani के रिसेप्शन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, सोनाली की पहली रसोई की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.