न्यासा-सुहाना-आर्यन-पलक ने की पार्टी, रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर व अनन्या पांडे ने किया जॉइन

हाल ही में, स्टारकिड्स सुहाना खान, न्यासा देवगन, आर्यन खान व अनन्या पांडे ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी की, जिसमें आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

न्यासा-सुहाना-आर्यन-पलक ने की पार्टी, रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर व अनन्या पांडे ने किया जॉइन

बॉलीवुड के स्टारकिड्स अक्सर पार्टी करते हुए स्पॉट किए जाते हैं और सुर्खियों में छा जाते हैं। हाल ही में, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) व पलक तिवारी को एक रेस्टोरेंट में पार्टी करते हुए देखा गया। उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को भी स्पॉट किया गया। हालांकि, सबकी नजरें आर्यन खान पर ठहर गई थीं, जिन्होंने पार्टी में एक स्टाइलिश एंट्री की।

suhana

मुंबई में पार्टी करती दिखीं सुहाना-न्यासा व अनन्या 

हाल ही में, पैपराजी अकाउंट से स्टारकिड्स की पार्टी की कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिनमें सुहाना और न्यासा के साथ-साथ अन्य स्टारकिड्स को भी देखा जा सकता है। पार्टी के लिए सुहाना ने ब्लैक हील्स के साथ शॉर्ट वन शोल्डर ड्रेस पिक की थी। वहीं, न्यासा एक पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस और व्हाइट हील्स में दिखीं। दोनों ही स्टारकिड्स ने पार्टी के लिए ग्लैम मेकअप लुक चुना था। आर्यन खान की बात करें, तो उन्होंने लाल रंग की चेक शर्ट और काली डेनिम के साथ लेदर जैकेट को पेयर किया था। इससे पहले न्यासा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान संग पार्टी करती दिखी थीं। उनके साथ एक्स रूमर्ड कपल पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान भी दिखाई दिए थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

nysa

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

suhana

aryan khan

पार्टी में ग्लैम लुक में पहुंचीं पलक तिवारी

पार्टी में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी पहुंचीं। इस दौरान वह ग्लैमरस ब्लैक टॉप और मैचिंग पैंट में थीं। उनके कॉमन फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि भी उनके साथ शामिल हुए और शाइनी काली शर्ट व पायजामे में पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए देखे गए।

palak

orry

पार्टी में रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी हुए शामिल

पार्टी के लिए अनन्या और आदित्य ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की थी। जहां अनन्या काले रंग की रफल्ड साड़ी में थीं, वहीं आदित्य काले रंग के सूट में थे। दोनों ने 12 फरवरी 2023 की रात में ही न्यूली वेड्स कपल सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में भी शिरकत की थी। दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, लेकिन कभी-कभी साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों तब लोगों की नजरों में आए थे, जब 'कॉफी विद करण' के होस्ट करण जौहर ने अपने शो में दोनों के एक-दूसरे को डेट करने के संकेत दिए थे।

ananya

न्यासा-सुहाना-आर्यन का वर्क फ्रंट

स्टारकिड्स के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जहां न्यासा ने फिल्मों में आने के बारे में अभी कोई योजना साझा नहीं की है, वहीं सुहाना इस साल अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, उनके भाई आर्यन अपनी पहली वेब सीरीज का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे उन्होंने ही लिखा भी है। हालांकि, उन्होंने एक अभिनेता के रूप में काम करने की कोई योजना साझा नहीं की है।

nysa

फिलहाल, आपको स्टारकिड्स की पार्टी की ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.